दंतैल ने 5 मवेशियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दशहत...

Updated on 17-09-2024 01:31 PM

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात को एक दंतैल हाथी, जो अपने झुंड से अलग हो गया था, ने अड़सरा बीट के बरबटपारा गांव में उत्पात मचाते हुए पांच मवेशियों की जान ले ली और तीन अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल व्याप्त है।

इन दिनों कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में 48 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। इसी दल से अलग होकर यह दंतैल हाथी जलके सर्किल के रास्ते अड़सरा गांव में प्रवेश कर गया। गांव के बरबटपारा में विजय और वेद कुमार नामक ग्रामीणों के घर के बाहर बंधे मवेशियों पर हमला कर दिया, जिसमें पांच मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।



सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही, घायल मवेशियों का इलाज किया जा रहा है। इस घटना की रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी गई है।


हाथी का आतंक यहीं नहीं थमा, उसने पसान गांव के खेतों में खड़ी फसल को भी रौंद डाला, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, और वन विभाग हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.