जमीन के अंदर मिला शव

Updated on 07-09-2024 12:20 PM

सरगुजा । जिले के सीतापुर के बेलजोरा निवासी राजमिस्त्री संदीप लकड़ा का शव बरामद हुआ है. जल जीवन मिशन योजना के तहत मैनपाट के लुरैना में बनाए जा रहे फाउंडेशन के नीचे संदीप का शव मिला है.इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत 6 आरोपियों को नामजद किया है.जिसमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बेलजोरा के रहने वाले संदीप लकड़ा 7 जून से लापता था।


जिसकी शिकायत थाने में पत्नी परिजनों के साथ दर्ज कराने गई थी.लेकिन पुलिस ने टालमटोल करते हुए मामला दर्ज नहीं किया था। इसके बाद परिजनों ने आदिवासी समाज के साथ थाने का देर रात तक घेराव किया था.इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। जिसका आरोप परिजनों और पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रामकुमार टोप्पो भी पहुंचे।


बीजेपी विधायक से जब पूछा गया कि पीड़ित परिवार जब मदद मांगने आया था तो आपने उनकी बात नहीं सुनी. मीडिया के सवाल पर बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि '' मैंने कभी भी मिलने आए लोगों को बिना मदद के नहीं भेजा. मेरे ऊपर जो भी आरोप है वो बिल्कुल गलत है ।


राजनीति से प्रेरित होकर आरोप लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि इस पूरी घटना की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी फरार हैं. सरगुजा पुलिस की साइबर सेल ने इस पूरे मामले को लेकर मृतक के मोबाइल की जांच की तो पाया कि मोबाइल का लोकेशन मुम्बई है. जिसमें पुलिस को भी खोजने में परेशानी हो रही थी. लेकिन निर्माण में काम करवा रहे चार लोगों से कड़ी पूछताछ के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.