दीपिका पादुकोण को 500 करोड़ी फिल्मों से नहीं पड़ता कोई फर्क, 'स्पिरिट' और Kalki से बाहर होने पर अब कही ये बात

Updated on 18-11-2025 02:30 PM
काम के सही घंटे और बराबर सैलरी की वकालत करने के लिए चर्चा में रहीं दीपिका पादुकोण ने फिर अपनी बात के लिए ध्यान खींचा है। उनका कहना है कि वह अपने करियर में उस मुकाम पर पहुंच गई हैं जहां शोहरत और पैसा अब उनके फैसलों का आधार नहीं रहा। बाहुबली स्टार प्रभास के साथ दो बड़े प्रोजेक्ट, संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' और 'कल्कि' की दूसरी फिल्म से हटने के बाद, एक्ट्रेस ने बताया कि 500 करोड़ रुपये की फिल्में अब उन्हें एक्साइटेड नहीं करतीं।

केए प्रोडक्शंस के तहत बनी फिल्में 'छपाक' और 83 कर चुकीं दीपिका पादुकोण ने काम चुनने के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'जो भी चीज मुझे सच्ची नहीं लगती, वह मेरे लिए सही नहीं है। कभी-कभी लोग बहुत सारा पैसा देते हैं और सोचते हैं कि यह पर्याप्त है, लेकिन ऐसा नहीं होता। और इसका उल्टा भी सच है—कुछ चीजें बिजनेस की सोच से बड़ी नहीं हो सकतीं, लेकिन मुझे लोगों या खुदपर विश्वास है और मैं उस पर कायम रहूंगी। क्या मैं हमेशा से इतनी क्लियर थी? शायद नहीं। लेकिन अब मैं उस स्पष्टता तक पहुंच गई हूं। क्या मैं कभी-कभी पीछे मुड़कर सोचती हूं, 'मैं क्या सोच रही थी?' बिल्कुल। यह सीखने का एक हिस्सा है। शायद आज से 10 साल बाद, मैं आज के कुछ ऑप्शन्स पर सवाल उठाऊंगी। लेकिन अभी, वे ईमानदार लगते हैं।'


दीपिका पादुकोण को नहीं भातीं 500 करोड़ी फिल्में

हार्पर बाजार से बातचीत में दीपिका ने कहा, 'इस समय, बात अब उस बारे में नहीं है। बात 100 करोड़ रुपये या 500-600 करोड़ रुपये वाली फिल्मों की नहीं है। मुझे जो बात एक्साइट करती है, वह है दूसरे टैलेंट को मजबूत बनाना। मेरी टीम और मैं अब इसी पर ध्यान देते हैं कि कहानी क्या है और बाकी चीजें कैसी हैं।'


बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में से एक, दीपिका ने हाल ही में जरूरत से ज़्यादा काम करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'हमने जरूरत से ज़्यादा काम करना सामान्य मान लिया है। हम बर्नआउट को कमिटमेंट समझने की भूल करते हैं। इंसान के शरीर और दिमाग के लिए दिन में आठ घंटे काम करना काफी है। सिर्फ स्वस्थ रहने पर ही आप अपना बेस्ट दे सकते हैं। बर्नआउट से जूझ रहे व्यक्ति को वापस काम पर लाने से किसी को कोई फायदा नहीं होता।'

दीपिका पादुकोण ने डंके की चोट पर छोड़ी फिल्में

इससे पहले, दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' और नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' छोड़ दी थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्होंने 'स्पिरिट' के लिए बराबर सैलरी और आठ घंटे काम की शिफ्ट की मांग की थी और 'कल्कि' से उनके जाने के भी कुछ ऐसे ही कारण बताए गए थे। वह फिलहाल शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म 'किंग' में काम कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.