दिल्ली ब्लास्ट, कश्मीर-लखनऊ में 8 जगहों पर NIA की रेड:आतंकी शाहीन और ड्रोन हमलों की प्लानिंग करने वाले बिलाल के घर तलाशी की

Updated on 01-12-2025 02:35 PM
श्रीनगर, दिल्ली आतंकी ब्लास्ट मामले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में 8 जगहों पर छापेमारी की।

एजेंसी ने कश्मीर में मौलवी इरफान अहमद, डॉ. आदील, डॉ. मुजम्मिल, आमिर राशिद और जसीर बिलाल और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शाहीन के घर पर धावा बोला।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, NIA की छापेमारी शोपियां के नादिगाम गांव, पुलवामा के कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा, संबूरा और कुलगाम में की गई।

इसके अलावा डॉ. उमर नबी के साथी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश के घर पर भी छानबीन की गई। ​​​​​​उस पर हमास की तरह भारत में ड्रोन हमलों की साजिश रचने का आरोप है।

एजेंसी सूत्रों के मुताबिक टीमें ऐसे सबूतों की तलाश कर रही हैं जो व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। तलाशियों में नए सबूत मिले या नहीं इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले दिल्ली धमाके के बारे में जानिए...

दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर की शाम 6:52 बजे सफेद रंग की हुंडई कार में धमाका हुआ था। ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हुई थी। कार को आतंकी डॉ. उमर चला रहा था।

कार ब्लास्ट में अब तक NIA ने मौलवी इरफान, डॉ. आदिल, जसीर बिलाल समेत 7 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। धमाके में खुद को उड़ाने वाला डॉ. उमर भी पुलवामा का रहने वाला था। वह फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था।

1लखनऊ में डॉ. शाहीन के घर पहुंची NIA की टीम

दिल्ली ब्लास्ट की मास्टरमाइंड डॉ. शाहीन सईद के घर सोमवार सुबह NIA की टीम पहुंची। NIA टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। डॉ. शाहीन का घर लखनऊ के लालबाग में है। यहां उसके पिता सईद अंसारी रहते हैं।

घर जांच के दौरान बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। उधर लोगों का आना-जाना लगभग बंद हो गया। NIA की टीम अंदर गई उसके पिता सईद अंसारी से काफी देर तक बातचीत की। बताया जा रहा था कि NIA की टीम अपने साथ डॉ. शाहीन को भी लेकर लखनऊ आई थी, लेकिन ऐसा नहीं है।

2. पुंछ में VPN सेवाएं बंद

पुंछ जिले में सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से सभी VPN सेवाएं दो महीने के लिए बंद कर दी हैं। आदेश में कहा गया है कि हाल के दिनों में बढ़ी सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए यह फैसला जरूरी था। अधिकारियों के मुताबिक, VPN के जरिए जानकारी बाहर जाने और संदिग्ध गतिविधियों के बढ़ने का खतरा था। इसलिए पूरे जिले में VPN पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

दरअसल VPN एक ऐसा एप या सर्विस होती है जो आपके मोबाइल/कंप्यूटर की इंटरनेट लोकेशन और पहचान छिपा देती है। जब आप VPN ऑन करते हैं, तो आपका इंटरनेट किसी दूसरे देश या दूसरी जगह से चलता हुआ लगता है।

जसीर पर उमर को टेक्निकल सपोर्ट देने का आरोप

NIA ने 17 नवंबर को जसीर को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था। वह अनंतनाग के काजीकुंड का रहने वाला है। उसने अनंतनाग जिले के काजीगुंड से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। दिल्ली ब्लास्ट में इसकी सक्रिय भूमिका रही है।

आरोप है कि जसीर बम विस्फोट के लिए ड्रोन मॉडिफाई करता था और रॉकेट बनाने की भी कोशिश की थी। जसीर पिछले साल अक्टूबर में कुलगाम की एक मस्जिद में उमर से पहली बार मिला था। इसके बाद वह टेरर मॉड्यूल में शामिल हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में अन्य आतंकी चाहते थे कि जसीर जैश-ए-मोहम्मद के लिए एक एक्टिव वर्कर के रूप में काम करे, लेकिन उमर ने उसे आत्मघाती हमलावर बनने के लिए उकसाया।

हालांकि, अप्रैल 2025 में जसीर ने आर्थिक तंगी और इस्लाम में आत्महत्या को हराम बताते हुए आत्मघाती हमलावर बनने से इनकार कर दिया। लेकिन उसने आतंकी उमर को टेक्निकल सपोर्ट देना जारी रखा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.