दिल्ली कोचिंग हादसा- 1 इंजीनियर टर्मिनेट, 1 सस्पेंड:MCD के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

Updated on 29-07-2024 02:10 PM

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूबने से 3 स्टूडेंट की मौत हुई थी। MCD ने एक जूनियर इंजीनियर को टर्मिनेट और एक असिस्टेंट इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मामले को लेकर आज सोमवार को 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 7 लोग अरेस्ट हो चुके हैं।

उधर, AAP हेडकॉवर्टर के पास भाजपा ने प्रदर्शन किया। दरअसल, MCD में AAP का बहुमत है। भाजपा ने आरोप लगाया कि MCD की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने वॉटर कैनन चलाई।

इधर, AAP कार्यकर्ताओं ने एलजी सचिवालय के बाहर MCD कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। AAP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि MCD कमिश्नर और अधिकारियों की लापरवाही के कारण जलभराव हुआ और 3 स्टूडेंट की मौत हुई।

राउ IAS कोचिंग सेंटर के पास स्टूडेंट भी प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार सुबह दिल्ली के LG वीके सक्सेना उनसे मिलने पहुंचे। ओल्ड राजेंद्र नगर में आज सुबह बुलडोजर से अतिक्रमण भी हटाया गया है।

पुलिस बोली- तेज कार चलाने वाला भी अरेस्ट, इसी कारण पानी का प्रेशर बढ़ा, गेट टूटा

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार हुए लोगों में वो शख्स भी शामिल है, जिसने कोचिंग के सामने से तेजी से कार चलाई थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तेज कार चलाने के कारण पानी का प्रेशर बढ़ा और बेसमेंट का गेट टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी के बाद बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में पानी भरा और स्टूडेंट डूबने लगे।

उधर, ओल्ड राजेंद्र नगर में नाले के आस-पास से बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। वहीं, MCD ने भी एक जूनियर इंजीनियर को टर्मिनेट और एक असिस्टेंट इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा कोचिंग के छात्र लगातार आज दूसरे दिन भी MCD और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

6 पॉइंट में समझिए स्टूडेंट कैसे डूबे

27 जुलाई की रात को बिल्डिंग में पावर कट के कारण बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी का बायोमेट्रिक गेट जाम हो गया। स्टूडेंट अंधेरे में लाइब्रेरी के अंदर फंस गए।

गेट बंद होने के कारण पानी शुरुआत में बेसमेंट में नहीं घुसा था, लेकिन कुछ मिनट बाद ही पानी का प्रेशर तेज हुआ और गेट टूट गया।

चश्मदीद ने बताया कि गेट टूटने के बाद पानी तेजी से बेसमेंट में भरने लगा। बहाव इतना तेज था कि सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो रहा था।

कुछ सेकेंड में ही घुटनों तक पानी भर गया। ऐसे में स्टूडेंट बेंच पर खड़े हो गए। महज 2-3 मिनट में ही पूरे बेसमेंट में 10-12 फीट पानी भर गया।

स्टूडेंट को बचाने के लिए रस्सियां फेंकी गईं, लेकिन पानी गंदा था, इसलिए रस्सी दिखाई नहीं दी। पानी में बेंच भी तैर रही थीं। इसलिए रेस्क्यू में दिक्कतें हुईं।

देर रात को 3 छात्रों के शव मिले। 14 बच्चों को रस्सियों के सहारे सुरक्षित निकाला गया। ​​​​​​रेस्क्यू जब आखिरी चरण में था, तब भी 7 फीट तक पानी अंदर भरा हुआ था।

दिल्ली हाईकोर्ट में भी याचिका

कोचिंग हादसे को लेकर राष्ट्रीय प्रवासी मंच की याचिका में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन बनाने और हादसा होने पर उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने दिल्ली सरकार, MCD और राउ IAS कोचिंग को जनहित याचिका में पक्षकार बनाया है।

इसमें हाईकोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में घटना की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी गाइडलाइन बनाने की बात कही गई है।

MCD ने कहा- लाइब्रेरी अवैध, बेसमेंट में सिर्फ स्टोरेज की अनुमति थी

2021 में MCD की ओर से राउ IAS कोचिंग सेंटर को MCD की ओर से सर्टिफिकेट जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि बेसमेंट में सिर्फ स्टोरेज की अनुमति है। वहां कोई व्यवसायिक गतिविधि नहीं चलाई जा सकती है।

घटना के बाद MCD ने कहा है कि कोचिंग सेंटर में लाइब्रेरी अवैध रूप से चलाई जा रही थी। बिल्डिंग प्लान और फायर ब्रिगेड के NOC में कोचिंग के अधिकारियों ने बताया था कि बेसमेंट का इस्तेमाल पार्किंग और स्टोर रूम के लिए किया जाएगा।
घटना के बाद से अब तक एक्शन

1. मालिक और कोऑर्डिनेटर समेत 7 लोग गिरफ्तार ​

कोचिंग मालिक अभिषेक गुप्ता और कॉर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। ​​​​​​पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर BNS की धारा 105, 106(1), 152, 290 और 35 के तहत FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

2. दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने के आदेश

दिए। उन्होंने मामले को लेकर जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

3. LG सक्सेना ने डिवीजनल कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी

LG वीके सक्सेना ने डिवीजनल कमिश्नर को जांच के आदेश दिए। LG ने कहा- ऐसा लग रहा है जैसे

बेसिक मैंटेनेंस सिस्टम फेल हो गया था। मंगलवार तक डिवीजनल कमिश्नर रिपोर्ट पेश करें।

4. MCD ने बेसमेंट में चल रहे 13 कोचिंग सेंटर सील किए

MCD ने बेसमेंट में अवैध रूप से चल रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील किया। साथ ही संस्थानों पर नोटिस चस्पा कर उनसे जवाब मांगा गया है। रविवार शाम दिल्ली नगरपालिका ने ओल्ड राजेंद्र नगर में तीन ऐसे बेसमेंट में ताला लगाया, जहां राउ IAS की तरह घटना होने की संभावना थी।

5. 1 जूनियर इंजीनियर टर्मिनेट, 1 असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड

MCD के कमिश्नर अश्विनी कुमार ने बताया कि MCD ने एक जूनियर इंजीनियर और 1 असिस्टेंट इंजीनियर को संस्पेंड किया है। मेयर शैली ऑबेरॉय ने अधिकारियों के खिलाफ ऐक्शन लेने को कहा था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.