सीमा हैदर के बच्चों को पाकिस्तान बुलाने की मांग:बच्चों की संस्था ने पाक विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखी

Updated on 11-06-2024 02:04 PM

पाकिस्तान से भागकर अपने चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पाकिस्तान के चाइल्ड राइट्स बॉडी ने सीमा हैदर के बच्चों को वापस मुल्क बुलाने की मांग की है।

पाकिस्तानी वेबसाइट ARY न्यूज के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने ये जानकारी दी है। पाकिस्तान में बच्चों के अधिकार से जुड़ी संस्था NCRC ने वहां के विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखी है। इसमें अपील की गई है कि सीमा हैदर के चारों बच्चों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कराई जाए।

सीमा नेपाल के रास्ते 10 मई, 2023 को भारत आई थीं। गैरकानूनी तरीके से भारत आने की वजह से पुलिस ने 4 जुलाई को उन्हें अरेस्ट कर लिया था।

नेपाल में जानकारी जुटा रहे गुलाम हैदर के वकील
सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर के भारतीय वकील मोमिन मलिक ने पिछले कुछ दिनों से नेपाल में डेरा डाला हुआ है। यहां वे सीमा मामले में सभी तथ्य जुटा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने नेपाल पुलिस स्टेशन, नेपाल मिनिस्ट्री समेत नेपाल की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्यूरो को सीमा हैदर के खिलाफ शिकायत दी है।

जिस शिकायत में वकील ने आरोप लगाया कि सीमा हैदर ने अपने बच्चों का अपहरण कर गलत तरीके से नेपाल-बॉर्डर पार कर भारत में पहुंच कर नेपाल का कानून तोड़ा है। साथ ही बच्चों को गलत तरीके से डिटेन कर उनका धर्मांतरण भी करवाया है। पुलिस ने शिकायत पर आगामी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

सीमा के खिलाफ कहां-कहां हुई शिकायत
एडवोकेट मोमिन मलिक ने नेपाल पुलिस स्टेशन, नेपाल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ब्यूरो, नेपाल गृह मंत्रालय, नेपाल विदेश मंत्रालय, भारतीय हाई कमिशन नेपाल, पाकिस्तान हाई कमिशन नेपाल, नेपाल हाई कमिशन भारत, पाकिस्तान हाई कमिशन दिल्ली और भारतीय गृह मंत्रालय को शिकायत दी है।
नेपाल पुलिस ये कर सकती है अब आगामी कार्रवाई
एडवोकेट मोमिन मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर नेपाल पुलिस जल्द भारतीय सरकार और भारतीय पुलिस से संपर्क कर सकती है। संपर्क साधने के बाद सचिन मीणा को गिरफ्तार करने के अलावा बच्चों को रिकवर कर नेपाल ले जाएगी।
होटल मालिक ने भी शिकायत दर्ज कराई
इस शिकायत के अलावा उस होटल के मालिक ने भी सचिन मीणा और सीमा हैदर के खिलाफ नेपाल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें कहा है कि सचिन और सीमा झूठ बोल कर वहां ठहरे थे। उन्होंने नाम और पता भी गलत बताया था। इस शिकायत पर नेपाल पुलिस अलग से कार्रवाई करेगी।

‘अपने चारों बच्चों के लिए कहीं भी, किसी भी कोर्ट में जाऊंगा, पर उन्हें वापस लाकर रहूंगा। सीमा के साथ अब नहीं रह सकता, लेकिन उनसे कहूंगा कि अब भी आपके पास वक्त है। मैं आपको पाकिस्तान आने का मौका दे रहा हूं। आपको कुछ नहीं होगा। आप कहती हैं कि यहां आपको मार देंगे। मैं यहां हूं, गारंटी दे रहा हूं कि आपको कुछ नहीं होने दूंगा। आप अपने भाई-बहन के घर में खुशी से रहना।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.