अहिवारा क्षेत्र के विद्यालयों का डीईओ द्वारा आकस्मिक निरीक्षण, लापरवाही पर नाराज़गी

Updated on 17-02-2026 12:14 PM

दुर्ग। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएम योजना के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में आगामी 16 से 25 फरवरी तक भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निर्धारित 21 बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की।

डीईओ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गिरहोला, पीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहिवारा, जामुल, बालाजीनगर, पीएम प्राथमिक विद्यालय जरवाय, बालाजीनगर, बानबरद तथा शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला गिरहोला, अहिवारा का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक शाला गिरहोला में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति तथा शिक्षकों के स्टाफ रूम में बैठे पाए जाने पर डीईओ ने नाराज़गी जताई। शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल अहिवारा में व्याख्याता रीता प्रधान और रेखा साहू अनुपस्थित पाए गए। कन्या पूर्व माध्यमिक शाला अहिवारा में शिक्षक पीतांबर शर्मा अनुपस्थित मिले, जबकि उपस्थित प्रधान पाठक एम.ए. खान अपने कक्ष में मोबाइल देखते पाए गए। कई विद्यालयों में विद्यार्थी परिसर में इधर-उधर घूमते नजर आए। इन सभी मामलों में डीईओ ने संबंधितों को कड़ी समझाईश दी तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

पीएम प्राथमिक शाला जरवाय में मध्यान्ह भोजन के दौरान परिसर में बीमार कुत्तों की मौजूदगी पर उन्होंने प्रभारी शिक्षक को फटकार लगाते हुए आवारा पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। वहीं पीएम प्राथमिक शाला बालाजीनगर में निर्माण सामग्री (गिट्टी, रेत) बिखरी मिलने और परिसर में गंदगी पाए जाने पर प्रधान पाठक को तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। डीईओ ने सभी संस्था प्रमुखों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एमबीयू, आपार, वीएसके, जाति प्रमाण पत्र एवं आगामी परीक्षाओं की तैयारियों की भी जानकारी ली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.