देवबलौदा महाशिवरात्रि मेला विवाद...बजरंगदल कार्यकर्ताओं पर एफआईआर

Updated on 19-02-2026 01:07 PM
दुर्ग, दुर्ग जिले के देवबलौदा-चरोदा में महाशिवरात्रि मेले के दौरान मुस्लिम व्यापारियों के साथ दुर्व्यवहार, जातिगत-धार्मिक टिप्पणी, व्यापार करने से रोकने और उनसे आधार कार्ड मांगने जैसे गंभीर मामले सामने आए थे। अब मोहम्मद इस्माइल की शिकायत पर भिलाई-3 पुलिस ने बजरंग दल के पदाधिकारी प्रदीप सिन्हा समेत कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, देवबलौदा चरोदा में महाशिवरात्रि पर दो दिन का मेला लगाया गया था। 16 फरवरी को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम व्यापारी पर अपनी पहचान छिपाकर व्यापार करने का आरोप लगाया। मेले में सभी मुस्लिम दुकानदारों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धर्म के नाम पर उन्हें अपमानित और अर्नगल टिप्पणियां की थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इन सभी वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि, कैसे मेले में बजरंग दल के कार्यकर्ता मुस्लिमों को धर्म के नाम पर उन्हें गाली देकर दुकान बंद करवा रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिस भी इन्हें रोकने की बजाय सब कुछ देखती रही।

मंदिर के पास दुकान लगाने से मना किया

शिकायत में इस्माइल ने बताया कि, आरोपियों ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं के स्थल पर दुकान क्यों लगाते हो, मस्जिद में जाकर दुकान लगाओ। व्यापारियों को मंदिर परिसर में न आने और सामान समेटकर वहां से चले जाने की बात कही गई।

गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिससे वो और बाकी व्यापारी भयभीत हो गए। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

देर शाम दर्ज हुई FIR

पुरानी भिलाई पुलिस ने इस घटना के 2 दिन बाद 18 फरवरी की देर शाम अपराध क्रमांक 100/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 351(3), 3(5) में मामला दर्ज किया है।

सभी समाज ने मिलकर संयुक्त रूप से सीएम-राज्यपाल के नाम सौंपा था ज्ञापन

वहीं, बुधवार को दुर्ग जिले के सभी समाज के लोगों ने एक साथ बजरंग दल के इस कृत्य का विरोध किया। इसमें भिलाई नगर जामा मस्जिद ट्रस्ट, भीम आर्मी, भिलाई मुस्लिम समाज समेत अन्य संगठनों ने संयुक्त रूप से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है।

इसमें उन्होंने मांग की है कि छत्तीसगढ़ में लगातार धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है, जिसे तत्काल रोका जाए और ऐसे लोगों और संगठनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.