श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल से की मानव कल्याण की प्रार्थना, पूजा-अर्चना के साथ 40 दिनी महोत्सव का समापन

Updated on 24-08-2024 01:03 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में वरुण अवतार भगवान झूलेलाल के वंशजों ने अपने इष्टदेव से मानव के कल्याण, भारत को समृद्ध बनाने एवं अन्नदाताओं की खुशहाली की कामना के लिए सामूहिक प्रार्थना की। भक्तिभाव से पूजा-अर्चना के साथ चालीहा महोत्सव का समापन हुआ।

इन जगहों पर आयोजन

एच वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर में ठकुर साईं गिरीशलाल के सान्निध्य में चालीहा समापन समारोह हुआ। झूलेलाल चालीहा उत्सव समिति के अध्यक्ष पुरषोत्तम हरचंदानी ने चालीहा महोत्सव के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। बहिराणा पूजन किया गया। नेहरू पार्क स्थित मंदिर में वेदांत संत लाल साईं, मंदिर समिति के अध्यक्ष राजकुमार वाधवानी, राम कुमार पारदासानी आदि ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूजन के बाद जल विसर्जन यात्रा शुरू हुई। चालीहा मंदिर समिति ने सिंधु समाज भवन में समापन समारोह आयोजित किया। लगातार 40 दिन तक उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया।

अमर कथा पाठ का समापन

पुराना बी वार्ड स्थित झूलेलाल, आसनलाल मंदिर में पिछले 40 दिन से चल रहे अमर कथा के सामूहिक पाठ का शनिवार को पूजा-अर्चना के साथ समापन हुआ। अमर कथा ग्रंथ के माध्यम से मंदिर ट्रस्ट लंबे समय से युवाओं को सनातन संस्कृति एवं वरुण अवतार भगवान झूलेलाल के जीवन चरित्र से जोड़ रहा है। पूजा-अर्चना में सेवादार जगदीश टेहलानी, सुनील खूबचंदानी, पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष भरत आसवानी एवं खिलू खूबचंदानी सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी मौजूद रहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.