जूनियर NTR ने RRR में सच में की थी भालू और चीता के साथ एंट्री? किया मजेदार खुलासा
Updated on
28-09-2024 01:33 PM
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और करण जौहर नजर आए थे। अब दूसरे एपिसोड में जान्हवी कपूर, जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान पहुंचे। तीनों अपनी फिल्म 'देवरा' को प्रमोट करने पहुंचे थे, जो 27 सितंबर को रिलीज हुई है। तीनों स्टार्स ने कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ खूब मस्ती की। जूनियर एनटीआर के साथ भी कपिल ने खूब मजाक किया। इसी बीच एक्टर ने अपनी फिल्म RRR में अपने एंट्री सीन को लेकर मजेदार खुलासा किया और फैंस के डाउट क्लियर किए।
दरअसल RRR में जूनियर एनटीआर अपने एंट्री सीन खूंखार जंगली जानवरों के साथ नजर आए। उनके साथ भालू और चीता दिखे, जिससे फैंस को लगा कि एक्टर ने सच में उनके साथ शूट किया है।
जूनियर NTR ने बताया जानवरों संग एंट्री का सच
कपिल शर्मा ने जब पूछा कि RRR में जंगली जानवरों के साथ एंट्री करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा, तो जूनियर एनटीआर ने मजेदार खुलासा किया। वह बोले, 'लोग सोच रहे थे कि वो जो भीम की एंट्री थी ना चीतों, भालू और शेर के साथ, वो असली थी। तो लोग वास्तव में सोच रहे थे कि मैं वाकई अंदर जानवरों के साथ बैठा हुआ था।'
पूरी कहानी सुनानी पड़ी, VFX बताया तो नहीं माने
जूनियर एनटीआर ने आगे बताया, 'लोग मुझसे पूछ रहे थे कि कैसे बैठ गए आप? फिर मैंने बोला कि यार, ये तो पूरा VFX है। और वो बोले, 'अरे नहीं, ये VFX नहीं हैं सर, ये आप सच्ची मैं बैठ गए हैं। तो मुझे लोगों को समझाने के लिए, पूरी RRR की कहानी सुनानी पड़ी।'
साल 2022 में आई थी RRR, जीता ऑस्कर
RRR को एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया था। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ राम चरण थे। वहीं आलिया भट्ट और अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आए। इस फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता था।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…