मीशो आईपीओ मिला या नहीं? जानें कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस, ग्रे मार्केट में क्या है हाल

Updated on 08-12-2025 01:45 PM
नई दिल्ली: मीशो आईपीओ का अलॉटमेंट आज होगा। इसके अलॉटमेंट का निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका इश्यू साइज 5,421.20 करोड़ रुपये है। बोली के दौरान इसे निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला। यह 79 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ। इसकी लिस्टिंग 10 दिसंबर को होगी। ग्रे मार्केट में भी इसे जबरदस्त भाव मिल रहा है।

मीशो ने 4,250 करोड़ रुपये के 38.29 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए हैं। वहीं ओएफएस के तहत 1,171.20 करोड़ रुपये के 10.55 करोड़ शेयर जारी हुए हैं। यह 3 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 5 दिसंबर को बंद हुआ। एक्सचेंजों ने 27.79 करोड़ शेयरों के मुकाबले 2,197 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां दर्ज कीं, जो कुल मिलाकर 79.03 गुना सब्सक्रिप्शन था।

मीशो आईपीओ पर किसने कितनी बोली लगाई?

संस्थागत निवेशकों की मांग खास तौर पर मजबूत थी। QIB (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स) कैटेगरी को 120.18 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें सिर्फ 15 करोड़ शेयरों के लिए 18,07,17,42,600 बोलियां आईं। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने 38.16 गुना सब्सक्रिप्शन दिया, जबकि रिटेल निवेशकों ने पेश किए गए शेयरों से 19.08 गुना ज्यादा बोली लगाई।

कैसे चेक करें मीशो आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस ?

आज शेयरों के अलॉटमेंट के बाद मंगलवार को डीमैट खातों में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। 10 दिसंबर को लिस्टिंग के बाद से यह ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होगा। अगर अपने भी मीशो का आईपीओ बुक किया था तो अलॉटमेंट स्टेटस इस प्रकार चेक कर सकते हैं:
1. BSE की वेबसाइट के जरिए
  • BSE की वेबसाइट bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • अब Issue Type में Equity सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Issue Name में MEESHO LIMITED सेलेक्ट करें।
  • अब Application No या PAN नंबर डालें और सबमिट करें। आपको पता चल जाएगा कि आपको शेयर मिले हैं या नहीं।

2. रजिस्ट्रार MUFg Intime India के जरिए
  • MUFg Intime India की वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर IPO Allotment Status (in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html) सेक्शन खोलें।
  • ड्रॉपडाउन लिस्ट में से MEESHO LIMITED चुनें।
  • इसके बाद अपना PAN नंबर, आवेदन संख्या या डीमैट अकाउंट/DP ID–Client ID में से कोई एक जानकारी दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपको पता चल जाएगा कि आपको शेयर मिले हैं या नहीं। अगर कोई रिफंड होना है तो उसकी जानकारी भी मिल जाएगी।

ग्रे मार्केट में क्या है मीशो आईपीओ की स्थिति?

ग्रे मार्केट में इस शेयर को अच्छा समर्थन मिल रहा है। हालांकि 3 दिसंबर से इसमें सिर्फ एक बार तेजी आई। बाकी दिनों में इसमें गिरावट आई है। आज सोमवार सुबह 9:30 बजे आईपीओ प्राइस 111 रुपये पर इसका जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 42 रुपये था। यानी यह शेयर 37.84% की तेजी के साथ 153 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। ऐसा होने पर निवेशकों को जबरदस्त फायदा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.