खबर हटके- बच्चों ने बनाया पानी पर चलने का जुगाड़:31 साल बाद मिली समुद्र में फेंकी चिट्ठी

Updated on 25-06-2025 02:06 PM

जमीन पर चलने और दौड़ने की रेस आपने खूब देखी होगी। अब आपको पानी पर चलते बच्चे नजर आएंगे। वहीं एक लड़की को 31 साल बाद समुद्र में फेंकी चिट्ठी मिल गई।

1. 31 साल पहले समुद्र में फेंकी चिट्ठी, अब मिली

स्कॉटलैंड की एलैना को 31 साल बाद समुद्र में फेंकी चिट्ठी वापस मिल गई। कहानी ये है कि 12 साल की उम्र में एलैना को स्कूल प्रोजेक्ट मिला। इसमें एक बोतल के अंदर चिट्ठी डालकर समुद्र में फेंकना था।

इस चिट्ठी में एलैना ने बोतल पाने वाले के लिए एक मैसेज लिखा था, जो इतने सालों बाद 27 साल की पिया को स्कॉटलैंड से 1166 किलोमीटर दूर नॉर्वे तट पर मिला।

चिट्ठी पढ़ते ही पिया ने बोतल की फोटो के साथ एलैना के लिए पोस्टकार्ड लिखकर भेजा। इसे पाते ही एलैना काफी खुश हो गई। उन्होंने फेसबुक के जरिए दोबारा पिया से कॉन्टैक्ट किया। जैसे ही पिया को 31 साल बाद बोतल मिलने की बात पता चली तो वे हैरान रह गई।

2. पानी पर पैदल चलने के लिए लकड़ी का जुगाड़

अमेरिका में कैलिफोर्निया के एक स्कूल में पानी पर चलने का कॉम्पिटिशन हुआ। इसके लिए बच्चों को फिजिक्स टीचर ने पानी पर चलने का जुगाड़ बनाने का वाटर प्रोजेक्ट दिया। सभी बच्चों ने पानी पर चलने के अलग-अलग अनोखे क्राफ्ट बनाए। अब इस कंपटीशन की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

3. कार के हाई-टेक फीचर में छोटी आंख बनी मुसीबत

चीन के झेजियांग प्रांत में ली नाम के एक शख्स ने नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी, जिसका हाई-टेक फीचर अब सिरदर्द बन गया है। शख्स की आंख ज्यादा छोटी होने की वजह से गाड़ी में लगा एंटी स्लीप सिस्टम अब लगातार चेतावनी दे रहा है। कार अच्छे से चलाने के बावजूद शुरुआत में ली को अलार्म बजने की वजह पता नहीं चली। थोड़ी देर बाद उन्हें पता चला कि इस समस्या की जड़ उनकी आंखों का छोटा साइज था।

दरअसल, कार में ड्राइवर थकान चेतावनी सिस्टम (Driver Fatigue Warning System) लगा होता है। ये सिस्टम ड्राइवर की आंखों पर नजर रखता है। जब ड्राइवर को लंबी ड्राइव के कारण नींद आने लगती है और उसकी आंखें झपकी के लिए छोटी होने लगती हैं, तो सिस्टम चेतावनी देने लगता है। ताकि ड्राइवर नींद में जाने से बच जाए और कोई दुर्घटना न हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.