कनाडा में भारतीयों के लिए बढ़ी मुश्किल, स्टडी वीजा देने में सख्त हुआ ट्रूडो का देश, 50 फीसदी की गिरावट

Updated on 11-09-2024 05:04 PM
ओट्टावा: कनाडा में अध्ययन की चाहत रखने वाले भारतीयों के लिए अब काफी मुश्किल होने वाली है। उत्तर अमेरिकी देश में इस साल स्टडी परमिट की मंजूरी में 50 फीसदी की गिरावट आने की उम्मीद है। जस्टिन ट्रूडो की लिबरल सरकार देश में अप्रवासियों की संख्या को कम करने के लिए कठोर रुख अपना रही है। इसके तरहत वीजा मंजूरी को एक बार फिर 2018 और 2019 के स्तर पर वापस आने का अनुमान है। कनाडाई मीडिया आउटलेट द ग्लोब एंड मेल ने मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट में इसके बारे में जानकारी दी है। इस जानकारी के लिए अप्लाईबोर्ड के आंकड़ों का हवाला दिया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में भारत से अध्ययन परमिट की मंजूरी आधी हो गई। यब बताने के लिए काफी है कि बाकी का साल कैसा रहेगा। अप्लाईबोर्ड एक कंपनी है जो अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दुनिया भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से जोड़ती है। इसकी रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 के अंत तक दिए जाने वाले स्टडी परमिट की संख्या 231,000 से थोड़ी ज्यादा होगी, जो 2023 में मंजूर किए गए 436,000 की संख्या से काफी कम है।

स्टडी परमिट के आवेदन में भी कमी


रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि साल 2023 की तुलना में 2024 में कनाडा में स्टडी परमिट के लिए वैश्विक आवेदनों में 39 प्रतिशत की गिरावट आएगी। साल 2022 में कनाडा में कुल 5.5 लाख अंतरराष्ट्रीय छात्र थे, जिनमें 2.26 लाख भारतीय थे। उसी दौरान 3.2 लाख भारतीय छात्र वीजा पर रहते हुए गिग वर्कर के रूप में कनाडा की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे थे।

कनाडा से हो रहा मोहभंग


अप्लाईबोर्ड के सीईओ और सह संस्थापक मेटी बसीरी ने बताया कि दूसरे देशों से आने वाले अप्रवासियों के लिए लिए खर्च को बढ़ाने वाले कनाडाई सरकार के फैसले और सख्त आव्रजन (इमिग्रेशन) नीतियों ने कई संभावित छात्रों को हतोत्साहित किया है। बसीरी का हवाला देते हुए ग्लोब एंड मेल ने कहा, हाल के महीनों में कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए पहले की तरह स्वागत नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि छात्र अब अपने आवेदन स्थगित करने के साथ ही अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस जैसे स्थानों का विकल्प चुन रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.