दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, कहा- बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की वजह भारत में अल्पसंख्यकों पर होने वाली कार्रवाई , भाजापा ने बता दिया ISI एजेंट

Updated on 24-12-2025 01:26 PM

भोपाल : बांग्लादेश में हो रही हिंसा में निशाने पर हिंदू सहित वहां का अन्य अल्पसंख्यक समुदाय है। इसे लेकर भारत में कड़ी नाराजगी के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विवादित बयान दिया है।

उन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली में एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा कि जब से बांग्लादेश में सरकार बदली है, तब से वहां वे सारे तत्व सक्रिय हो गए हैं, जो धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीति करते हैं। ये हालात हमारे देश में हैं, यहां वही धर्मांधता फैलाने वाली कट्टरपंथी ताकतें जिस प्रकार से अल्पसंख्यक समुदाय के विरुद्ध कार्रवाई कर रही हैं, वही प्रतिक्रिया वहां बांग्लादेश में उसी प्रकार से हो रही है।

दिग्विजय के इस बयान पर भाजपा की ओर से आपत्ति जताते हुए सवाल उठाया गया है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके पीछे भारत में कौन सी ऐसी घटना है, जिसकी प्रतिक्रिया उन्हें (दिग्विजय सिंह को) वहां दिख रही है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि दिग्विजय तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह भारत के नागरिक हैं या फिर पाकिस्तान की आईएसआई के एजेंट हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा-

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जब से बांग्लादेश में सरकार बदली है, तब से वहां वे सारे तत्व सक्रिय हो गए हैं, जो धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीति करते हैं। इनका विरोध शेख हसीना और शेख मुजीब ने किया। बांग्लादेश में जो हिंदू भाइयों, ईसाइयों के साथ रहा है, उसकी घोर निंदा करते हैं। वहां के अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद युनूस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा ने आाड़े हाथों लिया

उनके इस बयान पर भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि चाहे इंस्पेक्टर मोहन शर्मा का कांड हो या मुंबई में हुए बम धमाके, इन्होंने (दिग्विजय सिंह ने) आतंकवादियों का साथ दिया था। आतंकवादियों को 'जी' कहकर संबोधित करते हैं।

आज भी बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो नरसंहार हो रहा है, मंदिर-गुरुद्वारा जलाए जा रहे हैं, निर्दोष हिंदुओं को आग लगाई जा रही है, तब भी ये पीड़ितों के समर्थन में बोलने के बजाय आतंकवादियों और कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादियों को सहारा दे रहे हैं। यह दिखाता है कि जो कांग्रेस कल तक जिन्ना के साथ थी, आज वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्लामिक आतंकवाद के साथ खड़ी है।

विवादों से रहा है नाता

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह ऐसे बयान कई बार दे चुके हैं, जिनके कारण न केवल विवाद की स्थिति बनी बल्कि कांग्रेस को भी असहज होना पड़ा। पुलवामा हमले को लेकर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए और साक्ष्य मांग लिए थे। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, वीर सावरकर का उल्लेख करते हुए उन्हें गो मांस खाने का पक्षधर बताने, आतंकी ओसामा बिन लादेन के लिए ओसामाजी संबोधन, दिल्ली के बाटला हाउस मुठभेड़ सहित कई विषय हैं, जिसको लेकर दिए पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.