'भगवान से सीधा संपर्क, 56 इंच का सीना... इतिहास बन गया', अमेरिका से पीएम मोदी पर भड़के राहुल गांधी

Updated on 10-09-2024 01:37 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। वहां उन्होंने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले लोगों में जो डर था, वह अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि 'मोदी जी का 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संपर्क, यह सब अब इतिहास बन गया है।' यह बात राहुल गांधी ने वर्जीनिया के हेरंडन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आम चुनावों के बाद भारत में 'कुछ बदलाव जरूर आया है।' उन्होंने कहा कि डर का माहौल गायब हो गया है। राहुल गांधी ने कहा, 'बीजेपी और पीएम ने मीडिया और एजेंसियों के दबाव से लोगों में बहुत डर पैदा कर दिया था। लेकिन चुनाव परिणाम के बाद यह डर पल भर में गायब हो गया। इस डर को फैलाने में उन्हें बरसों लग गए, बहुत प्लानिंग और पैसा लगाया, लेकिन इसे खत्म होने में बस एक पल लगा।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'मैं संसद में प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं और मैं आपको बता सकता हूं कि मोदी जी का 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संपर्क, यह सब अब इतिहास बन गया है।' आरएसएस पर हमला बोलते हुए कांग्रेस सांसद ने RSS पर कुछ राज्यों को दूसरों से कमतर बताने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरएसएस ऐसा इसलिए कहता है क्योंकि वे भारत को नहीं समझते हैं।


'मैं उनके प्रति सहानुभूति रखता हूं'


राहुल गांधी ने कहा, 'भारत भाषाओं, परंपराओं, धर्म का एक संघ है। जब भारतीय लोग अपने धार्मिक स्थानों पर जाते हैं, तो वे अपने देवता के साथ विलीन हो जाते हैं। यह भारत की प्रकृति है। बीजेपी और आरएसएस की गलतफहमी यह है कि वे सोचते हैं कि भारत एक अलग-अलग चीजों का पूरा समूह है। मैं नरेंद्र मोदी से नफरत नहीं करता। मैं उनके दृष्टिकोण से सहमत नहीं हूं लेकिन मैं उनसे नफरत भी नहीं करता, कई क्षणों में मैं उनके प्रति सहानुभूति रखता हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.