पीडीएस चावल वितरण को लेकर दो दलों में विवाद, ग्रामीण नाराज

Updated on 30-11-2025 01:46 PM
बिलाईगढ़। पीडीएस चावल वितरण को लेकर ग्राम पंचायत चिचोली और उसके आश्रित ग्राम सलौनी खुर्द में विवाद गहरा गया है। मामला तब बढ़ा जब दो अलग अलग दलों ने चावल  वितरण को लेकर अपने अपने पक्ष बना लिए और किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा दूसरे पंचायत में जबरन वितरण किए जाने की शिकायत अनुविभागीय अधिकारी से की गई। अधिकारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन दूसरा दल बैठक में पहुंचा ही नहीं। इस कारण ग्रामीणों में नाराजगी है।

कैसे शुरू हुआ विवाद? 
यह विवाद सलौनी खुर्द में दो माह से रुके पीडीएस चावल के कारण शुरू हुआ। सलौनी खुर्द के ग्रामीणों का कहना है कि चिचोली के लोग उनके गांव आकर चावल लेने से इनकार कर रहे हैं। पहले सलौनी खुर्द के ग्रामीण चिचोली जाकर चावल लेते थे, इसलिए अब चिचोली के ग्रामीणों को भी सलौनी खुर्द आना चाहिए। लेकिन आरोप है कि चिचोली के लोग बेवजह विवाद कर रहे हैं और चावल लेने नहीं आ रहे।

इसी बीच पप्पू उर्फ तेज साहू नामक व्यक्ति ने बिना अनुमति चिचोली के ग्रामीणों को दूसरे पंचायत क्षेत्र सलिहाघाट में जाकर चावल बांट दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य नियमों के खिलाफ है। शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी ने पप्पू साहू को फटकार लगाई।
उधर चिचोली के ग्रामीणों ने चिचोली में भी चावल भंडारण की मांग का आवेदन दिया है, जिस पर अभी कोई तय निर्णय नहीं हुआ है। इसके बावजूद पप्पू द्वारा चावल वितरण कर दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.