जिला न्यायपालिका न्यायिक प्रणाली की नींव है : जस्टिस बीआर गवई

Updated on 29-07-2024 05:02 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 28 जुलाई को एक ऐतिहासिक राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय न्यायपालिका, विशेषकर जिला न्यायपालिका, की वर्तमान चुनौतियों और उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श करना था। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के तीन न्यायाधीश, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की उपस्थिति रही। यह पहली बार है जब हाईकोर्ट में किसी आयोजन में सुप्रीम कोर्ट के तीन जज एक साथ पहुंचे।

सम्मेलन का उद्घाटन जस्टिस बी.आर. गवई द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में जस्टिस गवई ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र की रीढ़ है और जिला न्यायपालिका न्यायिक प्रणाली की नींव है। उन्होंने जिला न्यायपालिका के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सभी न्यायाधीश एक न्यायिक परिवार का हिस्सा हैं और कोई भी अधीनस्थ नहीं है। उन्होंने न्यायिक प्रणाली में सुधार के लिए आधुनिक तकनीकी ज्ञान और संसाधनों की आवश्यकता पर जोर दिया।



सम्मेलन के तकनीकी सत्र में जस्टिस संजय के. अग्रवाल, जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू, जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस दीपक तिवारी ने जिला न्यायपालिका की चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इन चुनौतियों से निपटने के लिए उपायों और प्रावधानों की विस्तार से चर्चा की। जस्टिस विक्रम नाथ ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि एक न्यायाधीश का आचरण कोर्ट के अंदर बहुत महत्वपूर्ण होता है और जिला न्यायपालिका के न्यायाधीशों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान में कुशल होने पर बल दिया।

जिला न्यायालयों की भूमिका
जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला न्यायालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि एक सशक्त और निडर जिला न्यायपालिका ही जमीनी स्तर पर लोगों के अधिकारों की रक्षा कर सकती है और समय पर न्याय प्रदान कर सकती है।

सम्मेलन के समापन सत्र में जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक राज्य स्तरीय सम्मेलन की सफलता और उपलब्धियों को रेखांकित किया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सम्मेलन से न्यायिक प्रणाली को और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। जस्टिस गौतम भादुड़ी ने उद्घाटन सत्र के समापन पर आभार प्रदर्शन किया।


इस सम्मेलन में उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्ति, जिला न्यायालयों के प्रतिभागी सदस्य, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्री के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस ऐतिहासिक आयोजन ने न्यायपालिका की भूमिका और उसके समक्ष आने वाली चुनौतियों पर महत्वपूर्ण चर्चा की, जिससे भविष्य में न्याय प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.