जोकोविच चारों ग्रैंडस्लैम में 90 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी

Updated on 29-08-2024 05:19 PM

डिफेंडिंग चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच US ओपन के तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। जोकोविच को बुधवार रात को खेले गए दूसरे राउंड के मैच में वॉकओवर मिला। दूसरे राउंड में सर्बिया के ही लास्लो जेरे चोट की वजह से रिटायर हो गए। यह मैच जोकोविच ने 6-4, 6-4, 2-0 से जीता।

यह जोकोविच की US ओपन में 90वीं जीत रही। जोकोविच इस जीत के साथ सभी चार ग्रैंड स्लैम में 90 से ज्यादा मैच जीतने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।

चौथे दौर में जोकोविच का पोपिरिन से होगा मुकाबला
24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच का चौथे दौर में मुकाबला शुक्रवार को 28वीं सीड एलेक्सी पोपिरिन से होगा। जेरे पिछले साल US ओपन में जोकोविच के खिलाफ एक सेट जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। जोकोविच ने पहले दौर में माल्डोवा के राडू अल्बोट को 6-2, 6-2, 6-4 से हराया।

विंबलडन चैंपियन क्रेसिकोवा यूएस ओपन से बाहर
विंबलडन चैंपियन बारबोरा क्रेसिकोवा अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में एलेना गैब्रियेला रूसे से 4-6, 5-7 से हारकर बाहर हो गई। आठवीं सीड क्रेसिकोवा ने पेरिस ओलिंपिक के बाद कोई मैच नहीं खेला था। रूसे का सामना अब 26वीं सीड पाउला बाडोसा से होगा। बाडोसा ने अमेरिका की टेलर टाउनसेंड को 6-3, 7-5 से मात दी।

शेल्टन से भिड़ेंगे टियाफो
मेंस सिंगल्स में फ्रांसिस टियाफो ने एलेक्जेंडर शेवचेंको को 6-4, 6-2, 1-0 से हराया। अब टियाफो का सामना बेन शेल्टन से होगा। 13वीं सीड शेल्टन ने रॉबर्टो बतिस्ता एगुट को 6-3, 6-4, 6-4 से हराया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.