नोएडा में ऑटो के पीछे रस्सी से बांधकर कुत्ते को घसीटा, वीडियो वायरल होने के बाद ड्राइवर गिरफ्तार

Updated on 12-05-2025 02:33 PM
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऑटो से कुत्ते को रस्सी से बांधकर बेरहमी से घसीटने का एक वीडियो सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ढाढा गोल चक्कर के पास एक ऑटो चालक ने कुत्ते को रस्सी से बांधकर ऑटो से घसीटा। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह कुत्ते को काफी दूर तक घसीटते हुए लाया जा रहा है। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे किसी वाहन चालक ने इस घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद थाना कासना पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। जिले में कुत्ते को बांधकर सड़क पर घसीटने की ये दूसरी घटना सामने आई है। कुछ दिन पहले भी थाना दनकौर क्षेत्र में कुत्ते को गाड़ी से बांधकर घसीटने का मामला सामने आ चुका है।

थाना कासना क्षेत्र के अंतर्गत डाढ़ा गांव में एक शख्स ई-ऑटो से एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर बड़ी बेरहमी से घसीटते हुए काफी दूर तक ले जाया गया। पीछे आ रही गाड़ी में सवार व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन कैमरा से बनाकर कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई।
थाना पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इसकी पहचान नितिन निवासी डाढ़ा के रूप में हुई है। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी ई-ऑटो के पीछे कुत्ते को रस्सी से बांधकर काफी दूर तक घसीटता चला जा रहा है।

आरोप है कुत्ते को करीब 500 मीटर तक घसीटा गया। मौके से गुजर रहे किसी राहगीर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। गनीमत रही कि घटना में कुत्ते की जान नहीं गई। हालांकि, इस बर्बरता के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश दिखा।

आरोपी नितिन ने पुलिस को बताया कि वह अपने पालतू कुत्ते को ऑटो में ले जा रहा था। उसने कुत्ते को रस्सी से बांध रखा था। इस दौरान कुत्ता ऑटो से कूद गया और किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.