तेजाब फेंककर जलाई कुत्ते की आंख, एक साल की सजा:कोर्ट ने कहा- अपराध अंतरात्मा को झकझोरने वाला

Updated on 31-07-2024 01:25 PM

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने एक कुत्ते पर तेजाब फेंकने के मामले में एक शख्स को एक साल की कैद की सजा सुनाई है। इस घटना में कुत्ते की एक आंख जलकर डैमेज हो गई थी।

मजिस्ट्रेट ऋचा शर्मा ने 27 जुलाई (शनिवार) को सजा सुनाते हुए कहा यह घटना अंतरात्मा को झकझोर देने वाली और अमानवीय है। ऐसे में अपराधी को कम सजा देकर छोड़ना या मामले में नरमी बरतना समाज में गलत संदेश भेजेगा।

अदालत ने IPC की धारा 429 के तहत 10 हजार रुपए और एनिमल क्रुएलिटी एक्ट के तहत 50 रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर सजा को 3 महीने बढ़ाया जाएगा।

इससे पहले 14 मार्च 2024 को आरोपी महेन्द्र सिंह को दोषी ठहराया गया था। उसकी उम्र 70 साल है। कुत्ते पर तेजाब फेंकने की घटना 2020 की है।

मामले में सरकारी वकील ने अपराधी के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी। वहीं आरोपी के वकील ने सजा में नरमी बरतने की मांग करते हुए कहा था कि आरोपी की पत्नी, बीमार बेटा, बहू और दो पोते जीवन-यापन के लिए उस पर निर्भर हैं।

कुत्तों का एयरगन से शिकार करने वाले पर केस, सड़क पर 3 कुत्तों को मार डाला

प्रयागराज शहर में एयरगन से सड़क पर 3 कुत्तों का शिकार करने वाले कारोबारी के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। महिला की शिकायत के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही घर में भी उसने तोड़फोड़ की।

महिला ने पुलिस को बताया, कुत्तों का शिकार करने वाली शिकायत देने के बाद कारोबारी उसकी तलाश में जुट गया। उसके घर पहुंच हमला किया। 

उज्जैन जिले के नरवर क्षेत्र स्तिथ गांव मुजाखेड़ी निवासी का पशु क्रूरता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक कुत्ते को पकड़कर घुमाता हुआ सड़क पर फेंक देता है।

स्ट्रीट डॉग के साथ हैवानियत करता युवक उज्जैन के पास नरवर थाना अंतर्गत वाला संदीप कुमावत है। युवक का सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पशु क्रूरता का एक वीडियो पोस्ट हुआ था। वीडियो में संदीप घर के पास बैठे स्ट्रीट डॉग के पास जाकर धीरे से उसको पकड़ता है और जोर से घुमाते हुए क्रूरता पूर्वक फेंक देता है।

वीडियो sandeepkuamwat670 के आईडी से पोस्ट हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर के NJO ने संज्ञान लिया और युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज कराया दिया। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.