MP में घरेलू गैस वितरिकों की 'नो मनी-नो एंट्री' हड़ताल

Updated on 06-11-2025 12:51 PM

मध्यप्रदेश के LPG वितरक आज, गुरुवार को एक दिन की हड़ताल पर हैं। उन्होंने आज न तो गैस कंपनियों से सिलेंडर की खरीदी की है और न ही नई डिमांड भेजी। स्टॉक में रखे सिलेंडर ही उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे। इंदौर-जबलपुर में 25 हजार तो भोपाल में 15 हजार सिलेंडर की रोज सप्लाई होती है। स्टॉक कम होने से उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने में 2 से 3 दिन जरूर लग सकते हैं।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) के बैनरतले पूरे देश में 26 हजार से ज्यादा एलपीजी वितरक इस आंदोलन में शामिल हैं। संगठन ने भोपाल से लेकर नई दिल्ली तक आंदोलन करने की रणनीति तैयार की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा ने बताया, वितरकों की मांग है कि सेवा शुल्क 35 रुपए से बढ़ाकर 110 रुपए किया जाए।

प्रस्ताव 19 अप्रैल 2025 को हुई बैठक में पारित कर पेट्रोलियम मंत्रालय को भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक उस पर निर्णय नहीं हुआ है। इसलिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले कलेक्टरों को ज्ञापन और मोमबत्ती जुलूस निकाल चुके हैं। तीसरे चरण में 'नो मनी-नो एंट्री' हड़ताल की जा रही है।

सांकेतिक हड़ताल, ताकि उपभोक्ता परेशान न हो राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा ने बताया, गुरुवार को एलपीजी वितरकों का यह सांकेतिक प्रदर्शन है। इसके जरिए सरकार और गैस कंपनियों को चेताया जा रहा है। आम उपभोक्ता परेशान न हो, इसलिए सरकार से मांग पूरी करने को कहा है। गैस की सप्लाई जरूरी सेवाओं में शामिल हैं। आंदोलन के अंतिम चरण में दिल्ली में एलपीजी वितरक प्रदर्शन करेंगे और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लेंगे।

यह है मांग अध्यक्ष शर्मा ने बताया, घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी राशि नहीं बढ़ रही है। साथ ही प्रशासनिक शुल्क बढ़ाने की मांग भी की गई है। 2018 और 2019 तक हर साल रिवाइज होता था, लेकिन 2020-21 में कोरोना के चलते नहीं बढ़ा।

2022-23 में मामूली बढ़ाया। इसके बाद मंत्रालय ने आईआईएम अहमदाबाद के एक्सपर्ट की कमेटी से रिपोर्ट तैयार कराई। जिसमें कहा गया कि डिलीवरी में न्यूनतम 120 रुपए का खर्च होता है।

यह राशि साल 2022 में ही बढ़ जानी थी, लेकिन प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। पिछले तीन साल से कोई कमीशन नहीं बढ़ाया गया। वर्तमान में 35 रुपए कमीशन और 38 प्रशासनिक चार्ज मिलता है। इस तरह कुल 73 रुपए मिलते हैं, जबकि बीमा, बिजली बिल, वाहन, ईंधन के रेट लगातार बढ़ रहे हैं।

एमपी में सवा करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश में सवा करोड़ से ज्यादा एलपीजी उपभोक्ता हैं। हर रोज 10 से 12 हजार सिलेंडर की सप्लाई की जाती है। भोपाल में 15 हजार, इंदौर में 25 हजार, जबलपुर में 20 से 25 हजार, ग्वालियर में 20 हजार, सागर में 6 से 8 हजार, रायसेन, सीहोर-शाजापुर जैसे छोटे जिलों में भी प्रतिदिन 2 हजार तक सिलेंडर सप्लाई होती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.