डोनाल्ड ट्रंप के 47 साल के बेटे ने 38 साल की गर्लफ्रेंड से की सगाई, वॉइट हाउस की क्रिसमस पार्टी में किया ऐलान, वीडियो
Updated on
17-12-2025 01:36 PM
वॉशिंगटन: वॉइट हाउस में सोमवार रात को चल रहा क्रिसमस रिसेप्शन एक सरप्राइज सगाई पार्टी में बदल गया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने अपने रिश्ते की घोषणा की। 47 साल के ट्रंप जूनियर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने इस खुशी की खबर का ऐलान किया और बताया कि उन्होंने मॉडल और सोशलाइट बेटिना एंडरसन से सगाई की है। ट्रंप जूनियर ने पुष्टि की कि बेटिना ने उनके प्रपोजल के लिए हां कह दिए हैं। इसके बाद उन्होंने प्रपोजल स्वीकार करने के लिए बेटिना को धन्यवाद दिया। ट्रंप की सहयोगी लॉरा लूमर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में ट्रंप दोनों के साथ नजर आ रहे हैं।
ट्रंप जूनियर की दिखी घबराहट
वीडियो में ट्रंप जूनियर ने कहा, 'ऐसा अक्सर नहीं होता कि कहने के लिए शब्द न हों, क्योंकि हम आमतौर पर बहुत अच्छे से बात कर लेते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मैं बेटिना को उस एक शब्द के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं- 'हां'।' ट्रंप जूनियर ने कहा कि 'जब आप नीचे बैठते हैं तो ऐसा लगता है कि आप जा रहे हैं और आप पूछने की कोशिश कर रहे हैं और आपको पक्का नहीं पता कि जवाब क्या होगा। यह हमेशा थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन उसने हां कह दिया जो साल के आखिर के लिए एक बड़ी जीत है।'
38 साल की हैं बेटिना एंडरसन
ट्रंप जूनियर 47 साल के हैं जबकि बेटिना एंडरसन 38 साल की हैं। दोनों का नाम पहली बार सितम्बर 2024 में साथ जुड़ा जब ट्रंप जूनियर ने किंबर्ली गुइलफॉयल के साथ अपनी सगाई खत्म कर दी थी। ट्रंप जूनियर ने 2005 में मॉडल वैनेसे के हेडन से शादी की थी। दोनों ने 2018 में तलाक ले लिया था। दोनों के 5 बच्चे हैं।
वॉइट हाउस इवेंट में एंडरसन ने भी थोड़ी देर बात की और सजावट के लिए फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को धन्यवाद दिया। एंडरसन ने कहा, 'अविश्वसनीय। यह मेरी जिंदगी का सबसे यादगार वीकेंड था और मुझे अपने लव ऑफ लाइफ से शादी करने का मौका मिला। मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की हूं। इसलिए शुक्रिया।'
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…