डॉ. रमन सिंह चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में हुए शामिल

Updated on 12-01-2026 12:08 PM

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर  पर आयोजित चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 100 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 100 हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले में 498 शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालित है। उन्होंने खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत लागू यूनिवर्सल पीडीएस, डिजिटलीकरण और वन नेशन वन राशन कार्ड के संबंध में जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक माह की 7 तारीख को चावल उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत 1 से 7 तारीख तक सभी हितग्राहियों को चावल दिया जा रहा है। खाद्यान्न सुरक्षा योजना नागरिकों के लिए है, जिसका लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र हितग्राहियों को दिया जाना है। उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन राशन कार्ड के तहत एक देश में एक राशन कार्ड बनाए जा रहे है। जिसके तहत हितग्राही देश के किसी भी राज्य में आधार प्रमाणीकरण बाद शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त कर सकते है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि सीधे बैंक खाते के माध्यम से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजना का लाभ लेने में किसी भी प्रकार की दिक्कत या समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू,  संतोष अग्रवाल,  रमेश पटेल,  राजेन्द्र गोलछा,  सौरभ कोठारी, श्रीमती रेखा मेश्राम, कलेक्टर  जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, एसडीएम  गौतम पाटिल, खाद्य अधिकारी  रवीन्द्र सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.