'दृश्यम' एक्ट्रेस इशिता दत्ता और बेटा दोनों हॉस्पिटलाइज, दिखाई झलक और बताया - क्यों लगातार घट रहा था उनका वजन

Updated on 31-07-2025 03:01 PM
फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगनी की बेटी का किरदार निभाने वालीं इशिता दत्ता ने हाल ही में बिटिया को जन्म दिया। दूसरी बार मां बनने के बाद इशिता और उनका बेटा वायु दोनों बीमार पड़े हैं और हॉस्पिटलाइज हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि दोबारा मां बनने के बाद से ही वो और उनका बेटा वायु बीमार हैं और इसी वजह से उनका काफी वेट लॉस भी हुआ है।

इशिता दत्ता ने हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट कर बताया है कि दोबारा मां बनने के बाद से ही वो और उनका दो साल का बेटा वायु बीमार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने और बेटे की एक तस्वीर शेयर की है और हेल्थ अपडेट दिया है।

मां और बेटे दोनों के हाथों में कैनुला लगा दिख रहा

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और बेटे वायु के हाथ की तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों के हाथों में कैनुला लगा दिख रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि पिछले एक महीने से उनकी और उनके बेटे वायु की तबीयत ठीक नहीं है।

इशिता ने लिखा- ये महीना बेहद मुश्किल रहा है

अपना हेल्थ अपडेट देते हुए इशिता ने लिखा, 'ये महीना बेहद मुश्किल रहा है। इस वक्त जब मुझे अपनी नवजात बच्ची के साथ रहना चाहिए था, मैं अस्पताल के चक्कर लगा रही थी। शुक्र है कि अब मैं और वायु दोनों ही काफी बेहतर हैं।' इसी के साथ उन्होंने लोगों के सवालों को जवाब भी दिया है, जिसमें सब उनके घटते वजन के बारे में पूछ रहे थे।

एक्ट्रेस ने बताया- क्यों हो रहा था वजन कम

एक्ट्रेस ने इसकी वजह बताते हुए कहा है, 'आपमें से बहुत से लोग मुझसे मेरे वजन कम होने के बारे में पूछ रहे हैं लेकिन ये जानबूझकर नहीं घटाया है, बल्कि ये मेरे बीमार होने की वजह से हुआ है।

बेटी का नाम बताते हुए शेयर किया था वीडियो

बता दें कि इशिता हाल ही में 10 जून को दूसरी बार मां बनीं। हाल ही में उन्होंने और उनके पति वत्सल सेठ ने अपनी बेटी का नाम बताते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम वेदा रखा है। इस वीडियो में उनके परिवार के सभी सदस्य दिख रहे हैं। वीडियो में उन्होंने पारंपरिक तरीके से बच्ची के नाम का ऐलान किया। घर के सभी लोग कपड़े के पालने में नन्ही बिटिया को झुलाते हुए उसका नाम पुकारते दिखे थे।

'दो से चार दिल एक साथ धड़क रहे हैं, हमारा परिवार अब पूरा'

बेटी के जन्म के हाद इशिता और वत्सल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की। इशिता बच्ची को गोद में लिए दिख रही थीं जबकि वत्सल और उनका बेटा वायु बच्ची के पास बैठे थे। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, 'दो से चार दिल एक साथ धड़क रहे हैं, हमारा परिवार अब पूरा हो गया है। एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.