इकॉनामी रिपोर्ट-नवरात्र से दिवाली तक 6.5 लाख करोड़ का व्यापार

Updated on 06-11-2025 12:53 PM

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने नवरात्र से दिवाली और फिर 1 नवंबर से 14 दिसंबर तक शादियों के बिजनेस को लेकर इकॉनामी रिपोर्ट जारी की है।

कैट के महामंत्री और दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भोपाल में दावा किया कि नवरात्र से दिवाली तक देश में 6.5 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ। वहीं, 1 नवंबर से 14 दिसंबर तक शादियों से ही 5 लाख करोड़ रुपए का बिजनेस होगा।

संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लेने भोपाल पहुंचे महामंत्री खंडेलवाल ने कहा कि जीएसटी का स्लैब कट होने से मध्यप्रदेश समेत पूरे देश के व्यापार में उठाव आया है। नवरात्र से दिवाली तक साढ़े 6 लाख करोड़ रुपए का व्यापार हुआ।

अकेले छठ महापर्व के दौरान ही 50 हजार करोड़ रुपए का बिजनेस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, 1 नवंबर से 14 दिसंबर तक जो शादियां होंगी, उसमें करीब 6 लाख करोड़ रुपए का व्यापार होने का अनुमान है।

कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार गुप्ता, पूर्व सीजीएसटी कमिश्नर नवनीत गोयल, प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल, सुनील जैन, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा भी मौजूद थे।

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि अगले कुछ दिनों में सभी बिंदुओं पर ब्ल्यू प्रिंट तैयार होगा और फिर उस पर अमल किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिखाएंगे ब्ल्यू प्रिंट

महामंत्री खंडेलवाल ने कहा कि पूरे कार्यक्रम का ब्ल्यू प्रिंट तैयार कर रहे हैं। अगले तीन से चार दिन में यह ब्ल्यू प्रिंट राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया को देंगे। उनकी मंजूरी के बाद इसे जारी कर देंगे। हर विषय का एक प्रभारी होगा। राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ देखेंगे। एमपी में प्रदेश के संगठन मंत्री राजकुमार गुप्ता को भी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

एमपी में 12 शहरों में सर्वे हो चुका...30 हजार करोड़ के बिजनेस की आस इससे पहले कैट मध्यप्रदेश को लेकर भी अपनी स्टडी रिपोर्ट जारी कर चुका है। कैट ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के 12 शहरों में स्टडी सर्वे किया था।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री जैन ने बताया कि इस साल प्रदेश में 1 नवंबर से 14 दिसंबर तक कुल 1.85 लाख शादियां होने जा रही हैं। यह संख्या पिछले साल से लगभग 30 हजार ज्यादा है। पिछले साल इसी अवधि में 1.56 लाख शादियां हुईं थी। इस साल विवाह 21 नवंबर से शुरू होंगे।

कैट ने वेडिंग प्लानर, बैंक्वेट हॉल, रिटेलर्स और ट्रेड एसोसिएशनों से डेटा जुटाया। अनुमान शादी के लिए हुई प्री-बुकिंग्स पर आधारित है। जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया, लोग अब शादी में कपड़े, गहने, डेकोरेशन और गिफ्ट जैसी 70% खरीदी लोकल उत्पादों से कर रहे हैं। इससे पारंपरिक कारीगरों, हैंडीक्राफ्ट, वस्त्र और जूलरी कारोबार को नया जीवन मिल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.