ED ने विजय देवरकोंडा, राणा, प्रकाश राज समेत 29 सेलेब्स के खिलाफ दर्ज किया केस, सट्टेबाजी ऐप से जुड़ा है मामला
Updated on
10-07-2025 02:48 PM
प्रवर्तन निदेशालय ने तेलंगाना के कई बड़े सितारों के खिलाफ सट्टा बाजी एप्स मामले को लेकर केस दर्ज किया है, जिसमें विजय देवरकोंडा से लेकर राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे एक्टर्स शामिल हैं। तेलंगाना के हैदराबाद में साइबराबाद पुलिस ने इस मामले में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 29 सितारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर रिपोर्ट के मुताबिक, इन सितारों का कनेक्शन कथित सट्टेबाजी आवेदन घोटाले से बताया जा रहा है।
इस मामले में जो बड़े नाम सामने आए हैं उनमें साउथ के बड़े कलाकार विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, मांचू लक्ष्मी, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, अनन्या नागल्ला और टेलीविजन एंकर श्रीमुखी जैसे कई नाम शामिल हैं।
ईडी फिलहाल इन सभी से फाइनैंशियल ट्रांजेक्शन और डिजिटल ट्रेल की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले का पता तब लगा जब मियापुर के 32 साल के एक बिजनेसमैन फणिंद्र शर्मा ने शिकायत दर्ज की जिसमें उन्होंने बताया कि कई यंग और आम पब्लिक इन सट्टेबाजी ऐप्स में पैसा लगा रहे हैं, जो मशहूर फिल्मी सितारों द्वारा चलाया जा रहा है।
इस शिकायत के मुताबिक, ये ऐप्स मिडल औऱ लोअर मिडल फैमिली के परिवारों को आर्थिक रूप से संकट में डाल रहे हैं। उनकी शिकायत के आधार पर साइबराबाद पुलिस ने 19 मार्च 2025 को इन हस्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…