एक्टर डीनो मोरिया के घर पर ED का छापा:मीठी नदी घोटाले में फंसे हैं एक्टर, हाल ही में EOW ने की थी पूछताछ

Updated on 06-06-2025 02:00 PM

बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में उनके घर पर मीठी नदी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापा मारा है। यह घोटाला राज्य में नदियों की सफाई के नाम पर हुए 65 करोड़ रुपए के कथित गबन से जुड़ा हुआ है।

15 जगहों पर हुई छापेमारी

अभिनेता के अलावा ईडी ने इस मामले में मुंबई से लेकर केरल के कोच्चि तक कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की है।

हाल ही में हुई थी डिनो से पूछताछ

इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा डीनो मोरिया से दो बार पूछताछ की जा चुकी है। ईओडब्ल्यू ने ही इस मामले में प्रारंभिक FIR दर्ज की थी, जिसके बाद अब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच तेज कर दी है।

कैसे मामले से जुड़ा डिनो मोरिया का नाम?

दरअसल, मुंबई महानगरपालिका द्वारा मीठी नदी की सफाई करवाई गई थी। इसके लिए स्लज पुशर और ड्रेजिंग मशीनों का इस्लेमाल किया गया है। मशीनों को कोच्चि की कंपनी मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड से बड़ी रकम पर लिया था।

मामले की जांच में सामने आया कि केतन कदम और जय जोशी ने मैटप्रॉप कंपनी के अधिकारियों और बीएमसी के स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर सफाई के नाम 65 करोड़ रुपए का घोटाला किया।

जब घोटाले के मुख्य आरोपी केतन कदम के कॉल रिकॉर्ड्स की जांच हुई तो इसमें एक्टर डिनो मोरिया और उनके भाई का नाम सामने आया। दोनों ने कई मौकों पर केतन कदम से बात की थी। जांच अधिकारियों का मानना है कि डीनो मोरिया और केतन महज दोस्त नहीं हैं, बल्कि उनके बीच पैसों का लेन-देन भी हो सकता है। यही वजह है कि डिनो को जांच के दायरे में लेकर पूछताछ की जा रही है।

द रॉयल्स को लेकर चर्चा में हैं डिनो

बताते दें, डीनो मोरिया नेटफ्लिक्स सीरीज द रॉयल्स में नवाब सलाउद्दीन के रोल के चलते चर्चा में हैं। आज ही उनकी फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हुई है। डीनो मोरिया ने 1999 की फिल्म प्यार में कभी कभी से बॉलीवुड डेब्यू किया था, हालांकि उन्हें असल पहचान 2000 में रिलीज हुई फिल्म राज से मिली थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.