ED ने भगोड़े नीरव मोदी पर फिर कसा शिकंजा, जब्त की 29 करोड़ से अधिक की संपत्ति

Updated on 12-09-2024 02:49 PM
नई दिल्ली: करीब 6500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड केस में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 29 करोड़ 75 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह संपत्ति नीरव मोदी और उसके ग्रुप की कंपनियों की जमीन, बिल्डिंग और बैंक खातों में मौजूद रकम के रूप में है, जिसे ED के मुंबई जोनल ऑफिस ने अटैच किया है। ED ने बुधवार को एक बयान में बताया कि यह कदम CBI, बीएस एंड एफएस ब्रांच मुंबई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर उठाया गया है। यह एफआईआर IPC 1860 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 की धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। इसका संबंध 6498 करोड़ 20 लाख रुपये के बैंक फ्रॉड केस से है।

जांच के दौरान पता चला इस संपत्ति का


ED के मुताबिक, जांच के दौरान नीरव मोदी और उसके ग्रुप की कंपनियों की जमीन, बिल्डिंग और बैंक खातों के रूप में भारत में 29 करोड़ 75 लाख रुपये की संपत्ति का पता चला। इसे प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत जब्त कर लिया गया। ED इससे पहले नीरव मोदी और उसके साथियों की भारत और विदेश में करीब 2596 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुका है।

वहीं, फ्यूजिटिव इकनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट 2018 के प्रावधानों के तहत स्पेशल कोर्ट (FEOA) मुंबई भी नीरव और उसके साथियों की 692 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुका है। इससे पहले इस साल नीरव ने ब्रिटेन की अदालत में जमानत के लिए अपील की थी, लेकिन अपील खारिज हो गई। नीरव मोदी अभी ब्रिटेन की जेल में है।

कौन है नीरव मोदी


डायमंड किंग के नाम से मशहूर नीरव मोदी का संबंध बेल्जियम के एंटवर्प शहर के मशहूर डायमंड ब्रोकर परिवार से है। अमेरिका के वार्टन स्कूल से पढ़ाई करने के बाद नीरव मोदी ने साल 2010 में अपने नाम से ज्वेलरी ब्रांड की शुरुआत की। हॉलीवुड में उनकी डिजाइन की हुई ज्लैवरी की खास डिमांड थी। नीरव मोदी ने साल 2017 में फोर्ब्स बिलेनियर की लिस्ट में खुद को 85वें नंबर पर पहुंचा दिया था। नीरव मोदी के पास उस वक्त 1.73 अरब डॉलर यानी करीब 11000 करोड़ रुपये थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.