ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने मैहर जिले के ग्राम अमदरा में लगाई रात्रि चौपाल

Updated on 28-06-2024 05:44 PM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार को मैहर जिले के भ्रमण के दौरान ग्राम अमदरा में जन चौपाल लगाकर लोगों की बिजली संबंधी समस्याएं सुनी। इस मौके पर अमदरा, नौगवां, खेरवासानी के ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री को बताया कि बिजली की आपूर्ति संबंधी कोई समस्या नहीं है। सभी क्षेत्रों में बराबर बिजली मिल रही है। किसानों ने सिंचाई के लिए दी जाने वाली 10 घंटे की बिजली लगातार और दिन के समय में देने की मांग की। ऊर्जा मंत्री ने किसानों से अपने सिंचाई पंपों के लिए सोलर ऊर्जा पंप लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा सोलर ऊर्जा से पर्याप्त बिजली मिल सकेगी। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।

ऊर्जा मंत्री ने किया राजेश सिंह गोंड के घर रात्रि विश्राम

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अमदरा में जन चौपाल के बाद ग्राम अमदरा के सरपंच राजेश सिंह गोंड के तालाब टोला स्थित घर में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के साथ सरपंच के घर में भोजन भी किया।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने मैहर जिले के ग्राम अमदरा में राजेश सिंह गौड़ के घर में रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार की सुबह ग्राम पंचायत अमदरा का भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर और लाइन संधारण कार्य का निरीक्षण किया। अमदरा में 12 ट्रांसफार्मर लगे हैं और 598 बिजली उपभोक्ता है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जन चौपाल में ग्रामीण जनों की मांग पर अमदारा में एक नए ट्रांसफार्मर का भूमि-पूजन किया। उन्होंने भ्रमण के दौरान अमदरा के एक बिजली उपभोक्ता के घर बैठ कर चाय भी पी।

50 जनचौपाल में होंगे शामिल

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं से फीडबैक लेने और उनकी समस्यायों के निराकरण के लिए वह 50 जनचौपाल में शामिल होंगे। श्री तोमर ने मैहर में ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि बिजली का निर्बाध आपूर्ति ही शासन का लक्ष्य है। इसे हर हाल में पूरा करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.