मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें : प्रमुख सचिव खनिज साधन

Updated on 28-06-2024 12:14 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही, खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी कार्यवाही तथा रेत खनिज की इनस्ट्रीम माइनिंग पर प्रभावी रोक लगाने तथा जितनी मात्रा की ईटीपी जारी की गयी है, उससे अधिक परिवहन न हो तथा स्वीकृत क्षेत्र से बाहर उत्खनन न हो, इस पर सतत निगरानी के लिये कार्यवाही करने के लिये प्रमुख सचिव, राजस्व एवं खनिज साधन विभाग ने समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रकरण दर्ज किया जाकर रोकथाम की कार्यवाही करें।

प्रमुख सचिव राजस्व एवं खनिज साधन ने कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि खनिज साधन विभाग द्वारा रेतधारित जिलों के लिये रेत खदान अधिक से अधिक घोषित किये जाने के लिये पूर्व में निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक 9 जिलों में कार्यवाही की गयी है। शेष जिलों में अभियान चलाकर 15 जुलाई तक बी-2 श्रेणी की अधिक से अधिक से अधिक संख्या में खदाने घोषित किया जाना और इसके साथ ही 250 हेक्टेयर तक रकबा वाली 20 बी-1 श्रेणी की खदानों को 15 सितम्बर, 2024 तक चिन्हित कर घोषित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि खदानों की जियो-रिफ्रेशिंग अपलोड करने के लिये कहा गया। अवैध उत्खनन पर प्रभावी रोकथाम को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत क्षेत्र से बाहर उत्खनन की पहचान कर कार्यवाही किये जाने के लिये मुख्य एवं गौण खनिज की खदानों के जियो-रिफरेंस कर पोर्टल पर अपलोड किये जायें। उन्होंने कहा कि समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करें। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिये कि देवास एवं नरसिंहपुर में प्रगति का प्रतिशत कम है। प्रगति बढ़ाने के साथ जियो-रिफरेंस कर पोर्टल पर जानकारी अपलोड करें।

प्रमुख सचिव ने कहा कि उत्खनन पट्टे के आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करें। इससे उत्खनन पट्टों के आवेदनों का जिलेवार प्रदेश के लंबित प्रकरणों का निराकरण न होने से जिले का राजस्व प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि आम जनता को खनिजों की आसानी से उपलब्धता नहीं हो पाती है। इसके लिये समस्त जिलों में लंबित आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाये। चार हजार हेक्टेयर से कम रकबा के लंबित आवेदनों का निराकरण कलेक्टर जिला स्तर पर ही करने का प्रयास करें।

प्रमुख सचिव राजस्व एवं खनिज साधन ने कहा कि बंद खदानों को व्यपगत किया जाये। उन्होंने कहा कि मुख्य खनिज के पट्टे अनुबंध निष्पादन की तारीख से 2 वर्ष की अवधि के भीतर खदान से उत्पादन और प्रेषण नहीं हुआ है या खदान प्रारंभ होने के पश्चात 2 वर्ष से निरंतर बंद है, ऐसी खदानों को व्यपगत किया जाये।

प्रमुख सचिव राजस्व एवं खनिज साधन ने भूमि प्रदाय के लिये वन भूमि में खनि-रियायत के प्रस्ताव में वन संरक्षण अधिनियम-1980 के तहत होने वाली कार्यवाही के अंतर्गत भूमि प्रदान करने के संबंध में प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स अपने जिला अंतर्गत ऐसी भूमियों का चिन्हांकन कर लैण्ड बैंक में शामिल करें। इसके लिये सर्वेक्षण एवं जाँच आवश्यक रूप से करायी जाये, जिससे संबंधित आवेदकों को प्रदेश में फॉरेस्टेशन के लिये भूमि समय-सीमा में उपलब्ध करायी जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.