यूरोप को भारत की जरूरत... डेनमार्क के एंबेसडर ने बताया क्यों जरूरी है FTA
Updated on
26-09-2025 01:22 PM
नई दिल्लीः भारत में डेनमार्क के एंबेसडर रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन का कहना है कि ईयू-भारत एफटीए दोनों पक्षों के लिए एक विन विन समझौता होगा। जहां यूरोप के पास इनोवेशन, फंडिंग और टेक कंपनियां हैं तो भारत के पास ना सिर्फ बड़ा बाजार बल्कि तकनीकी क्षमताएं भी हैं । ये दोनों इकोनमीज के लिए एक दूसरे का पूरक होना है । ऐसे में इसे और आगे बढ़ाने को लेकर हम जो कर सकते हैं, वो करेंगे लेकिन ये एक बड़ी डील है । ऐसे में दोनों पक्षों को इस दिशा में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जिससे कि सारी जटिलताओं और रुकावटों को दूर किया जा सके।
ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इसकी महत्ता को समझते हैं। ऐसे में अगर कुछ जटिलताएं हैं, तो आखिरकार कुछ मुद्दों पर दोनों को समझौता करना होगा। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि दोनों पक्षों में इसे लेकर गहरी सदेच्छा है, दोनों जानते हैं कि उन्हें एक दूसरे की जरूरत है। इसके अलावा, उन्होंने दोनों देशों के बीच ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देश लगातार व्यापक सहयोग की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ये सहयोग दिल्ली ही नहीं बल्कि कुछ राज्यों में साफ तौर पर दिखता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 220 डैनिश कंपनियां भारत में काम कर रही हैं, जो कि सीधे एक लाख लोगों को सीधे रोजगार दे रही हैं। राजदूत का मानना है कि एफटीए के बाद व्यापारिक रिश्ते और गहरे होंगे। उम्मीद है कि ये एफटीए ये साल खत्म होने से पहले हो जाए।
दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी का है सबूत
एंबेसडर ने मई में विदेश मंत्री एस जयशंकर के कोपेनहेगन दौरे का भी जिक्र किया । उन्होंने ये भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान न्यूयॉर्क में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकत दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी का सबूत है। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि ये नियमित संवाद भी रिश्ते की गहराई का सबूत है। दोनों देशों के बीच ग्रीन पार्टनरशिप भी दोनों साझेदारी का एक मजबूत आधार है। इसमें जल प्रबंधन, एनर्जी और मैरीटाइम प्रमुख हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत रिन्युएबल एनर्जी को अपने ग्रिड से जोड़ने के लिए डेनमार्क के अनुभव का इस्तेमाल कर सकता है।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…