'इनकी लड़ाई के आगे महाभारत भी फीका', SC की करिश्‍मा के पूर्व पति Sunjay Kapur सम्पत्ति विवाद पर दो टूक

Updated on 13-05-2026 06:59 PM
करिश्मा कपूर के दिवंगत एक्स हसबैंड संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की विरासत को लेकर मां रानी कपूर और विधवा प्रिया के बीच चल रही लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि सास और बहू के बीच संपत्ति को लेकर लड़ाई संजय कपूर की मौत के बाद शुरू हुआ था। उनकी मौत पिछले साल जून में इंग्लैंड में पोलो खेलते समय हो गई थी। इस घटना के बाद से ही पारिवारिक कलह सुर्खियों में है जहां संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देकर रघुवंशी इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (RIPL) के 18 मई को होने वाली बोर्ड मीटिंग को रोकने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस केस को लेकर कहा कि ये हाई-स्टेक पारिवारिक गाथा महाभारत को भी छोटा बना देगी।

कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई 14 मई को करेगा। न्यायाधीशों की पीठ की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति जेबी परदीवाला ने रानी कपूर की नई याचिका पर विचार करने के लिए सहमति जताई और कॉमेंट करते हुए कहा, 'हम एक ऐसे क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। महाभारत बहुत छोटा लगेगा।'

रानी कपूर की ओर से पेश वकील ने दलील दी

बताया जा रहा है कि रानी कपूर की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट के 7 मई के आदेश को दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है, जिसमें विवाद के पक्षों को सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने के लिए मीडिएटर का सहारा लेने को कहा गया था। इस पर जस्टिस ने कहा, 'हम इस मामले की जांच करेंगे।'

18 मई को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक को बुलाने का नोटिस

जैसा कि पहले बताया जा चुका है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया था। मंगलवार को रानी कपूर के वकील ने जस्टिस उज्ज्वल भुयान की अध्यक्षता वाली पीठ को ये जानकारी दी कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के एक दिन बाद, 8 मई को, रघुवंशी इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड (आरआईपीएल), जिसके पास विवादित संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा है, ने 18 मई को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुलाने का नोटिस जारी किया।

18 मई की बैठक के एजेंडे में ये बातें शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक वकील ने तर्क दिया कि 18 मई की बैठक के एजेंडे में दो नए इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स की नियुक्ति और ऑथराइज़् बैंक हस्ताक्षरकर्ताओं में बदलाव शामिल हैं, और यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने के प्रयास की भावना के विरुद्ध है।

नॉन बैंकिंग फाइनैंशिल कंपनियों के लिए आरबीआई के गाइडलाइन के अनुरूप

आरआईपीएल के वकील ने कहा कि यह नॉन बैंकिंग फाइनैंशिल कंपनियों के लिए आरबीआई के गाइडलाइन के अनुरूप ही है। बताया जा रहा है कि रानी कपूर के वकील ने इसे नए इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स और आरआईपीएल के बैंक खातों के लिए अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं की नियुक्ति के माध्यम से कंपनी के निवेश के फैसलों को नियंत्रित करने की कोशिश कही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
आदित्य धर की 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर एक डाइनमाइट बनकर उभरी, जिसने न सिर्फ कमाई के रिकॉर्ड बनाए, बल्कि कई बड़ी फिल्मों के 'परखच्चे उड़ा…
 06 June 2026
राम चरण की 'पेद्दी' ने जहां दो दिनों में वर्ल्‍डवाइड ₹150.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है, वहीं फिल्‍म में जाह्नवी कपूर के किरदार को जिस तरह दिखाया गया…
 06 June 2026
'भाबीजी घर पर हैं!' एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे झूठे आरोपों के कबूलनामे पर अब बुरी फंसती नजर आ रही हैं। शिल्पा शिंदे ने हाल ही खुलासा किया था कि उन्होंने 2016…
 05 June 2026
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इस वक्त बहुत गुस्से में हैं। हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वालीं देवोलीना ने अब छात्रों के लिए आवाज उठाई है। देश में लगातार…
 05 June 2026
एक प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठे यौन उत्पीड़न केस के खुलासे पर अब शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच युद्ध छिड़ गया है। दोनों नाम लिए बिना एक-दूसरे के खिलाफ…
 05 June 2026
सीआरई मैट्रिक्स के शेयर किए गए पेपर्स के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी में दो फ्लैट्स कुल 7.1 करोड़ रुपये में बेचे…
 05 June 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन भले ही इस वक्त फिल्मों में कम काम रहे हों, पर वह ब्लॉग और X पर नियम से एक्टिव रहते हैं और अपने विचार साझा करते हैं।…
 03 June 2026
एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने 9 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया था और अभी तक वह 300 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। हालांकि, करियर…
 03 June 2026
'डॉन 3' से रणवीर सिंह के अचानक बाहर निकलने को लेकर चल रहा विवाद अब थमता दिख रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर के खिलाफ…
Advt.