पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से हर चीज हो जाएगी महंगी

Updated on 20-05-2026 01:32 PM
नई दिल्ली: भारत में महंगाई अब एक नई उलझन बन गई है। रिटेल मार्केट में तो सब कुछ सामान्य दिख रहा है, लेकिन थोक बाजार में महंगाई ने 42 महीने का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। पश्चिम एशिया के तनाव की वजह से कच्चा तेल 88% महंगा हो गया है। जानकारों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी और महंगे डीजल की वजह से अब जल्द ही सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट जैसी रोजमर्रा की चीजें आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाली हैं।

  1. क्या होगा असर?
    दो किस्तों मेंपेट्रोल-डीजलके दाम कुल 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ने का असर जल्द ही रिटेल महंगाई पर दिखेगा, जिससे आम आदमी के घर का बजट बिगड़ सकता है। जानकारों के मुताबिक, इससे महंगाई में करीब 20 बेसिस पॉइंट्स (0.20%) की बढ़ोतरी हो सकती है।
  2. क्या हैं CPI और WPI महंगाई?
    कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI): यह उन चीजों की कीमतों को मापता है जो आम लोग रोज इस्तेमाल करते हैं, जैसे खाना, घर, ट्रांसपोर्ट, इलाज और पढ़ाई। आसान भाषा में कहें तो CPI वो महंगाई है जो आम परिवार महसूस करते हैं।होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI)यह थोक के स्तर पर कीमतों में होने वाले बदलाव को मापता है। इसमें ईंधन, कच्चा माल, धातु और कारखानों में बनने वाली चीजों के दाम शामिल होते हैं। इसे 'खतरे की घंटी' की तरह देखा जाता है। जब थोक में लागत बढ़ती है, तो आगे चलकर कंपनियां उसे ग्राहकों से ही वसूलती हैं।
  3. अप्रैल में आंकड़े क्या रहे?
    भारत मेंरिटेल महंगाई(CPI) अप्रैल 2026 में मामूली बढ़कर 3.48% पर पहुंच गई, जो मार्च में 3.40% थी। हालांकि, थोक महंगाई (WPI) मार्च के 3.88% से छलांग लगाकर अप्रैल में 8.3% पर पहुंच गई। यह 42 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। सबसे बड़ी बढ़ोतरी ईंधन और बिजली के सेगमेंट में हुई, जो एक महीने पहले 1.05% थी और अब बढ़कर 24.71% हो गई। कच्चे तेल की महंगाई में 88% से ज्यादा का उछाल आया।
  4. आगे क्या आशंका है?
    अर्थशास्त्रियों का मानना है कि थोक महंगाई मई में 9% तक पहुंच सकती है क्योंकि पश्चिम एशिया संकट थम नहीं रहा है। ग्लोबल मार्केट में ऊंची कीमतें जल्द ही घरेलू ईंधन, मैन्युफैक्चरिंग और ट्रांसपोर्ट लागत में दिखने लगेंगी। मई में रिटेल महंगाई भी बढ़ने की आशंका है क्योंकि महंगा तेल, खाना और ट्रांसपोर्ट अब खुदरा कीमतों पर असर डालना शुरू करेंगे। पेट्रोल-डीजल के दाम में 4 साल बाद हुई बढ़ोतरी इस दबाव को और बढ़ाएगी। तेल के बढ़े हुए दामों का पूरा असर जून के आंकड़ों में दिखेगा, जो जुलाई के बीच में आएंगे।
  5. तेल का रोल कितना?
    महंगाई मापने की रिटेल बास्केट (CPI) में पेट्रोल-डीजल का अपना अलग हिस्सा नहीं है, बल्कि इन्हें ट्रांसपोर्ट और बिजली के साथ रखा गया है। थोक महंगाई (WPI) में ईंधन का बहुत बड़ा रोल है। इसका वजन करीब 13.15% है। महंगा तेल मतलब महंगा ट्रांसपोर्ट, महंगी ढुलाई, महंगा खेती का सामान और महंगी फैक्ट्री। इसमें डीजल सबसे अहम है क्योंकि भारत में करीब 40 फीसदी डीजल का ही इस्तेमाल होता है। ट्रक, बसें, खेती के पंप, जेनरेटर और फैक्ट्रियां इसी से चलती हैं। डीजल के दाम बढ़ने से आखिरकार सब्जियां, दूध, पैकेट बंद सामान, सीमेंट और स्टील जैसी हर चीज महंगी हो जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्‍ली: सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अंडमान ऑफशोर बेसिन में एक नई नेचुरल गैस की खोज की है। यह ऐसे समय में हुआ है जब कच्चे तेल की…
 06 June 2026
नई दिल्‍ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ किया है कि रूस चाहता है कि मिडिल ईस्‍ट में जारी संघर्ष जल्द से जल्द खत्म हो। उन्होंने उन अटकलों को खारिज…
 06 June 2026
नई दिल्ली: टाटा ट्रस्ट्स ने याचिकाकर्ता सुरेश तुलसीराम पाटिलखेड़े और उनकी वकील कात्यायनी अग्रवाल के खिलाफ बेहद सख्त कानूनी कदम उठाया है। ट्रस्ट ने दोनों को कानूनी नोटिस भेजकर 37…
 06 June 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियों भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) को उनके खराब वित्तीय प्रदर्शन को लेकर…
 05 June 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला लेकिन रेपो रेट पर आरबीआई की घोषणा के बाद यह निगेटिव हो गया। आरबीआई ने ग्रोथ रेट का अनुमान घटाया है…
 05 June 2026
नई दिल्ली: दुनियाभर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये के दबाव के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) ने ब्याज दरों यानी रेपो रेट की घोषणा कर दी है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज शुक्रवार को इसकी…
 05 June 2026
नई दिल्ली: देश में चांदी का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाली कंपनी हिंदु्स्तान जिंक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकार…
 03 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भारतीय पूंजी बाजार में आज एक अच्छा आईपीओ खुला है। इसे अच्छा आईपीओ इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम…
Advt.