एक्सपर्ट ने समझाया बिटकॉइन और पेटीएम के शेयर में अंतर

Updated on 03-11-2025 01:30 PM
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी की जब भी बात आती है, निवेशकों के बीच इसे लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दिखाई देती है। फिर चाहे बात बिटकॉइन की हो या किसी दूसरी क्रिप्टो की। काफी निवेशक क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से बचते हैं। वहीं काफी निवेशक ऐसे हैं जो देश में डिजिटल क्रांति की लहर देख रहे हैं और डिजिटल पेमेंट से जुड़ी कंपनियों में निवेश की सलाह देते हैं। लेकिन जब हम रिटर्न को देखें तो हकीकत कुछ और नजर आती है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट अक्षत श्रीवास्तव ने बिटकॉइन और पेटीएम के प्रदर्शन की तुलना की है।

अक्षत श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया है कि कैसे बहुत से लोगों ने बिटकॉइन (BTC) को 'घोटाला' कहा, लेकिन साल 2021 से इसकी कीमत लगभग 300% बढ़ गई है। वहीं भारत में डिजिटल क्रांति और कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के बावजूद पेटीएम के शेयर 2021 में लगभग 1950 रुपये से गिरकर अब 1350 रुपये के आसपास आ गए हैं।

सोच और हकीकत में अंतर

श्रीवास्तव की इस पोस्ट से यह सवाल उठता है कि बाजार की सोच और हकीकत में कितना अंतर है। उन्होंने दिखाया कि कैसे दुनिया की सबसे महंगी और सबसे चर्चित क्रिप्टोकरेंसी यानी बिटकॉइन ने भारत की बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनियों से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इस तुलना ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है कि डिजिटल फाइनेंस का भविष्य कहां है- डिसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टो एसेट्स में या रेगुलेटेड फिनटेक प्लेटफॉर्म्स में? यह दिखाता है कि कभी-कभी नई तकनीकें पुराने तरीकों को पीछे छोड़ सकती हैं।

बिटकॉइन की क्या स्थिति?

इस समय बिटकॉइन गिरावट के दौर से गुजर रही है। सोमवार सुबह 11 बजे इसकी कीमत करीब 1,07,950 डॉलर थी। पिछले 24 घंटे में इसमें दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं एक हफ्ते में यह 6 फीसदी से ज्यादा और एक महीने में 12 फीसदी से ज्यादा गिर गई है। हालांकि एक साल में इसका रिटर्न 55 फीसदी से ज्यादा रहा है।

पेटीएम शेयर का कैसा प्रदर्शन?

पेटीएम का शेयर सोमवार सुबह 11 बजे दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 1272.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले 6 महीने में इसमें जबरदस्त तेजी आई है। 6 महीने में यह 45 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है। वहीं एक साल में इसका रिटर्न करीब 70 फीसदी रहा है। हालांकि अपने ऑल टाइम हाई 1955 रुपये के मुकाबले यह अभी काफी नीचे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.