फरीदा जलाल ने सुनाया राजेश खन्ना से जुड़ा किस्सा:बोलीं- ‘आराधना’ की शूटिंग के दौरान उनमें बहुत घमंड था, मेरा उनसे बहुत झगड़ा होता था

Updated on 14-06-2024 02:00 PM

वेटरन एक्ट्रेस फरीदा जलाल और दिवगंत एक्टर राजेश खन्ना ने लगभग एक ही समय में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। दोनों एक ही टैलेंट शो के फाइनलिस्ट थे। हाल ही में फरीदा ने एक इंटरव्यू के दौरान राजेश के साथ 1969 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आराधना’ में काम करने के एक्सपीरिएंस को याद किया।

इस फिल्म में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर ने लीड रोल निभाया था, लेकिन फरीदा जलाल ने फिल्म में अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म से ही राजेश खन्ना को 'सुपरस्टार' की उपाधि मिली थी। फरीदा ने फिल्म के रिलीज होने के करीब 55 सालों के बाद ये खुलासा किया है कि उन दिनों राजेश खन्ना बहुत घमंडी थे। जिसके कारण दोनों के बीच कुछ झगड़े भी हुए।

बॉलीवुड बबल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आराधना के बाद वो 'द राजेश खन्ना' बन गए। शूटिंग के दौरान मैंने उनके ऊपर उतना ध्यान नहीं दिया, इसलिए वो मुझसे नाराज हो गए थे। मैं अपनी ही दुनिया में रहती थी। लेकिन वो वास्तव में बहुत अच्छे एक्टर थे।

रिहर्सल के लिए मना कर देते थे
फरीदा बताती हैं कि जब भी मैं उनसे रिहर्सल करने के लिए कहती थी। वो कहते थे 'इतना रिहर्सल'? उस समय मैं काफी नई थी। मैंने कहा आप ऐसा कैसे बोल सकते हैं। मुझे 10 बार भी रिहर्सल चाहिए होगा, तो मैं करूंगी। इस पर हमारा झगड़ा हो गया था। तभी बीच में शर्मिला टैगोर आईं और उन्होंने मेरा बचाव किया।

राजेश खन्ना के स्टारडम पर बोलीं फरीदा जलाल
फरीदा जलाल ने राजेश खन्ना के स्टारडम पर भी बात की। उन्होंने कहा- मैं देखती थी कि लोग कैसे उनके लिए पागल हैं। लड़कियां उनके पैरों में गिर रही हैं। वो सब उनसे अपनी बाहों और चेहरे पर ऑटोग्राफ ले रही हैं। मुझे ये सब देखकर अच्छा नहीं लगता था। वो घमंड से मेरी तरफ देखते और कहते 'देखा'? उनके जैसा स्टारडम मैंने कभी नहीं देखा।

फरीदा जलाल हाल ही में संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई हैं। उन्होंने सीरीज में कुदसिया बेगम का किरदार निभाया है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.