फरीदकोट हत्याकांड, पत्नी के पिता सामने आए:आंसू पोंछते बोले- अब उससे कोई नाता नहीं, जैसे पति को मारा, वैसे ही उसे भी मार डालो

Updated on 13-12-2025 01:24 PM

पंजाब के फरीदकोट में पति का कत्ल करने वाली पत्नी रूपिंदर कौर के पिता जसविंदर सिंह पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी हत्यारिन है। उसे भी पति की तरह ठीक उसी जगह पर मारकर मिसाल पैदा करनी चाहिए ताकि कोई दोबारा कोई पत्नी ऐसा न कर सके। इसके लिए चाहे कानून ही क्यों न बदलना पड़े।

पिता ने कहा कि अब तो रुपिंदर कौर को बेटी कहने का भी दिल नहीं करता है। उसने मेरे दामाद गुरविंदर सिंह की हत्या नहीं की बल्कि मेरे बेटे की हत्या की है। इसलिए हमने उससे हर तरह का नाता तोड़ लिया है, अब हम उसके लिए मर गए और वह हमारे लिए मर गई है। हम उसकी कोई पैरवी नहीं करेंगे।

बता दें कि फरीदकोट के सुखनवाला गांव में पत्नी रूपिंदर कौर ने पति गुरविंदर को पहले जहर दिया। उसकी मौत नहीं हुई तो बॉयफ्रेंड हरकंवल को बुलाकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने इसे लूट की कहानी बनाने की कोशिश की लेकिन पुलिस जांच में सारा राज खुल गया। इस मामले में पत्नी, उसका प्रेमी और मददगार, तीनों गिरफ्तार हो चुके हैं। वह फरीदकोट जेल में बंद हैं।

सबसे पहले जानिए, पिता ने बेटी को लेकर क्या कहा...

  • बेटी ने खुद फोन कर कहा, लुटेरे घुस आए: पिता जसविंदर सिंह का कहना है कि हत्या की रात बेटी ने ही उन्हें फोन कर घर बुलाया था। उसने कहा था कि हम पर बंदे पड़ गए हैं (लुटेरे घर में घुस आए हैं) गुरविंदर छत पर पड़े हैं और बोल नहीं रहे। जब वह घर पर पहुंचे तो बेटी ने बताया कि लुटेरों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था और बाहर से गेट पकड़कर खड़े थे, जब वह भागे तो वह ऊपर गई थी।
  • दोनों ने मैरिज एनीवर्सरी मनाई, इसलिए कोई शक नहीं था: पिता ने बताया कि हत्या से कुछ दिन पहले 25 नवंबर को रुपिंदर कौर और गुरविंदर सिंह घर पर आए अमृतसर से रिश्तेदारों को अपने साथ लेने के लिए आए थे, वह इस दौरान भी काफी खुश थे, इससे पहले 18 नवंबर को दोनों की मैरिज एनीवर्सरी मनाई थी। जिस कारण उसे बेटी पर बिल्कुल भी शक नहीं था।
  • सुबह थाने गए तो पूरी कहानी पता चली: पिता ने बताया कि हम शव को मॉर्च्युरी में रखवाकर घर आ गए। जब सुबह थाने गए और पुलिस ने सबूत के साथ हमें पूरी कहानी बताई तो हमारे पैरों तले से जमीन खिसक गई थी। हमें अपनी बेटी से घृणा होने लगी थी। हम उसके केस की भी पैरवी नहीं करेंगे और न ही कभी उसे मिलने के लिए ही जेल या फिर कोर्ट में आएंगे।
  • कनाडा में क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई की: पिता ने कहा कि बेटी शादी से पहले ही कनाडा में रहती थी। वहां पर उसने क्रिमिनोलॉजी (क्राइम के सामाजिक-वैज्ञानिक कारणों की स्टडी) की डिग्री की। इसके बाद वह वर्क परमिट पर वहां रह रही थी। शादी के बाद पति गुरविंदर के लगाए केस की रिफ्यूजल आ गई थी। जिस वजह से रुपिंदर कौर भी परिवार की सहमति से वापिस आ गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.