किसान बिश्राम दास ने मेहनत का उचित दाम मिलने पर जाहिर की प्रसन्नता

Updated on 02-12-2025 01:06 PM

राजनांदगांव। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेज गति से जारी है। किसानों के लिए धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया है। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी और धान उपार्जन केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होने पर किसानों में प्रसन्नता है। ग्राम नया ढाबा के किसान  बिश्राम दास साहू ने अपने निजी वाहन पर धान बिक्री करने धान उपार्जन केन्द्र ढाबा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि घर बैठे टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप्प के माध्यम से टोकन कटाकर 52 क्विंटल धान बिक्री के लिए लाए हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानों को उनके मेहनत का उचित दाम मिल रहा है। जिससे हम किसान सही मूल्य पर अपने धान की बिक्री कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र ढाबा में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रानिक तौल मशीन में धान की तौलाई तेज गति से की जा रही है, जो बहुत ही सुविधाजनक है।

किसान  बिश्राम दास ने कहा कि खेती-किसानी का कार्य करते हुए अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास 2.5 एकड़ खेती जमीन है, जिसमें धान का उत्पादन अच्छा हुआ है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान कृषि कार्य में आधुनिक एवं तकनीकी पद्धति को अपना रहे हैं और किसानों का खेती-किसानी की ओर रूझान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान बिक्री की राशि से वे खेती-किसानी के लिए पर्याप्ता मात्रा में खाद-बीज एवं दवा में उपयोग किया है। जिससे धान की फसल का अच्छा उत्पादन हुआ है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। दूसरे राज्यों के किसानों के अपेक्षा यहां के किसान बहुत खुश है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार धान का बहुत अच्छा समर्थन मूल्य दे रही है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को तहे दिल से शुक्रिया कहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.