कृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर में किसान दिवस का सफल आयोजन

Updated on 24-12-2025 02:05 PM

बीजापुर। कृषि विज्ञान केन्द्र पनारापारा में किसान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान ने देश भर के किसानों को किसान दिवस की बधाई दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती पर मनाया जाने वाला यह दिन किसानों के संघर्ष और योगदान की याद दिलाते हुये कृषि क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा किये।

उन्होंने अपने वक्तव्य में  VB-GRAM-G विकसित भारत गारंटी फौर रोजगार और अजीविका के लिए 125 दिनों के काम और बेहतर सुविधाओं की गारंटी के बारे में किसानों से चर्चा की तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में केन्द्र के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख  अरूण कुमार सकनी ने केन्द्र द्वारा चलाये जा रहे किसानोपयोगी योजनाओं एवं कृषि से संबंधित नवीन तकनीकों, किस्मों एवं प्रशिक्षण की जानकारी दी, जिसमें किसानों को नवीनतम तकनीकों के साथ-साथ कृषक प्रक्षेत्र में फसलों में लगने वाले कीट बीमारियों, उर्वरा प्रबंधन मृदा परीक्षण के लाभ इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि,  उग्रेश देवांगन ने जल प्रबंधन से संबंधित विषयों पर किसानों को संबोधित किया। उन्होंने पीएम किसान, फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड  KCC जैसी योजनाओं पर चर्चा की।

उक्त कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से महेन्द्र कुमार यादव ने चाईल्ड हेल्पलाईन 1098, बाल विवाह मुक्त बीजापुर बनाने की किसानों को शपथ दिलवाई। उन्होंने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।  अरविंद आयम ने स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत किसानों को स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से कृषक एवं महिला कृषक एवं स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में केन्द्र के अरविन्द कुमार आयम कार्यक्रम सहायक कीट विज्ञान, डॉ. दिनेश कुमार मरापी प्रक्षेत्र प्रबंधक, विदेश्वर कुमार वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से रंजिता कश्यप, कुसुमलता व पुष्पा सम्मिलित हुये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.