किसानों को दिखा बीज से बाजार का रास्ता, रक्षा मंत्री बोले- मध्य प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम मोहन यादव

Updated on 11-04-2026 08:32 PM
भोपाल/रायसेन। मध्यप्रदेश के अन्नदाता के लिए 11 अप्रैल का दिन बेहद खास रहा। उन्हें बीज से बाजार तक का रास्ता दिखाया गया। उनकी जानकारी के लिए बीज, उर्वरक, उद्यान, सिंचाई प्रबंधन, बैंक से संबंधित समस्याओं का हल, मशीनों का प्रदर्शन किया गया। किसानों को कई तरह के स्टॉल द्वारा किसानी के कई पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों के लिए 'ई-फॉर्म्स' एप भी लॉन्च किया गया। मौका था रायसेन के दशहरा मैदान पर आयोजित 'उन्नत कृषि महोत्सव 𝟐𝟎𝟐𝟔' का। कार्यक्रम में कई योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया गया। उन्नत कृषि महोत्सव 13 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की अलग छवि बन रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों मध्य प्रदेश में बीईएमएल के पहले रेल कारखाने का भूमिपूजन हुआ है। वे मध्यप्रदेश के लिए शुभंकर हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। खेत में किसान और सीमा पर जवान हमारे लिए दोनों बराबर सम्मान रखते हैं। रक्षा मंत्री सिंह की उपस्थिति में यह आयोजन दोनों की गरिमा बढ़ाने वाला है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत का हर क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ रहा है। अब देश दोगुना खाद्यान्न निर्यात कर रहा है। केवल रायसेन जिला दुनिया के 47 देशों में बासमती चावल निर्यात कर रहा है। हमारी सरकारों में प्रदेश के किसानों को गेहूं का उचित मूल्य मिला है। इस वर्ष प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस देकर किसानों को 2625 रुपए मूल्य पर गेहूं खरीदा जा रहा है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को अब दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, किसान, युवा और नारी के कल्याण के लिए योजनाओं की शुरुआत की है। राज्य सरकार ने इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है। रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आयोजन किसान भाइयों के लिए अद्भुत है। प्रदेश में विकास का कारवां निरंतर जारी रखने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
भोपाल। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र की अशोका कालोनी में शुक्रवार देर रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने सरेराह हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित, तेज और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए रेलवे लगभग 4.49…
 07 June 2026
 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की दो सीटों पर प्रत्याशी बनाए गए दोनों ही नेताओं ने शनिवार को नामांकन दाखिल करने के साथ ही अपनी चल अचल संपत्तियां…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल शनिवार को नामांकन दाखिल…
 07 June 2026
 भोपाल। जेपी अस्पताल में अब आर्थोपेडिक इम्प्लांट की उपलब्धता को बेहद मजबूत किया जा रहा है, जिसके लिए 15 लाख रुपये का विशेष बजट प्रावधान किया गया है। अस्पताल में…
 07 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रहने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने का…
 07 June 2026
भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की…
 07 June 2026
भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक…
 06 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का…
Advt.