फादर ऑफ ऑल बॉम्ब... क्या रूस ने यूक्रेन पर गिराया दुनिया का सबसे शक्तिशाली गैर परमाणु बम, उठे सवाल

Updated on 03-10-2024 04:29 PM
मॉस्को: रूस ने कथित तौर पर यूक्रेन में अपना सबसे ताकतवर बम ODAB-9000 गिराया है, जिसे 'फादर ऑफ ऑल बॉम' कहा जाता है। द सन ने रूस समर्थकों की ओर से शेयर किए जा रहे कुछ वीडियो फुटेज के आधार पर ये दावा किया है कि व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया है। वीडियो में आग का गोला और धुएं का गुबार देखा गया। इसी आधार पर भयावह बम के इस्तेमाल की बात कही जा रही है।

द सन के मुताबिक, रूसी टेलीग्राम साइटों पर पुतिन समर्थक जेड-चैनल्स की ओर से साझा किए गए वीडियो में यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र पर घातक ODAB-9000 गिराने की बात कही गई है। हालांकि यूक्रेन या रूसी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि इस्तेमाल किया गया बम वास्तव में ODAB-9000 था।

बम के इस्तेमाल पर एक्सपर्ट बंटे


यूक्रेन में रूस की ओर से खतरनाक बम के इस्तेमाल पर एक्सपर्ट बंटे हुए हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि पुतिन अपने शस्त्रागार के शक्तिशाली हथियार को बिना वजह एक खाली क्षेत्र में नहीं गिरा सकते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह कम शक्तिशाली ODAB-1500 थर्मोबेरिक बम हो सकता है।

एक्सपर्ट ने ऐसा भी अनुमान है कि लगाया है कि यह विशाल विस्फोट यूक्रेन के खिलाफ रूसी सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए FAB-3000 हवाई बमों की वजह से हो सकता है। टेलीग्राम पर फाइटरबॉम्बर चैनल का दावा है कि यह कम शक्तिशाली FAB-1500 वर्जन था।

बम को लेकर आने वाला जेट क्यों नहीं दिखा?


इस बम के इस्तेमाल पर एक सवाल ये भी है कि अगर ODAB-9000 को गिराने के लिए यूक्रेन के ऊपर विशेष जेट के उड़ान भरने की जरूरत होगी। इसे टीयू-160, टीयू-95 या टीयू-22एम3 जैसे रूसी रणनीतिक बमवर्षक से गिराया जा सकता है। इनमें से किसी भी जेट को हाल के दिनों में क्षेत्र में नहीं देखा गया।

एक्सपर्ट का कहना है कि इस बम को लेकर आने वाले विमान को जमीन के इतने करीब से उड़ान भरनी होगी कि वह निगाह में आएगा। इतना ही नहीं उसे सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से टारगेट भी किया जा सकता है। ऐसा कुछ भी अगर क्षेत्र में नहीं हुआ है तो सिर्फ विस्फोट देखकर दावा करना ठीक नहीं है।

विनाशकारी है ODAB-9000 बम


रूस के जिस ODAB-9000 बम की बात हो रही है, वह एक पेलोड विस्फोट करता है। ये तीव्र दबाव और भयंकर गर्मी पैतदा करता है। ये खुले घरों के अलावा बंकरों के अंदर शरण लिए हुए व्यक्तियों के लिए भी घातक साबित होता है। इसे बड़े क्षेत्र में दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस बम के गिरने से विस्फोट की लहर और वैक्यूम देर तक बना रहता है, जो इमारतों को गिरा देता है और इसके दायरे में आने वाले लोगों को आंतरिक चोट पहुंचाता है। यूक्रेनी स्रोत कर्नल विटाली सारंटसेव ने इस दावे को यूक्रेन को डराने और क्षेत्र को अस्थिर करने की रूस की चाल कहा है। खार्किव क्षेत्रीय सैन्य कमान के प्रवक्ता ने ODAB-9000 के दावे का खंडन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.