म्प से पूछताछ करेगी FBI:हमले को लेकर उनका पक्ष जानेगी; गोली लगने के 17 दिन बाद भी हमलावर के मकसद का पता नहीं

Updated on 31-07-2024 02:34 PM

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार को जांच एजेंसी FBI के सामने पेश होंगे। ट्रम्प ने सोमवार को एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इसकी जानकारी दी है। FBI ट्रम्प से उनपर हुए हमले के बारे में पूछताछ करेगी।

FBI से जुड़े एक अधिकारी ने बताया था कि डोनाल्ड ट्रम्प पूछताछ के लिए तैयार हो गए हैं। हमले को लेकर ट्रम्प से होने वाली पूछताछ के बारे में FBI के स्पेशल एजेंट केविन रोजेक ने बताया कि हम ट्रम्प पर हुए हमले को लेकर उनका पक्ष जानना चाहते है कि उन्होंने उस दौरान क्या देखा और समझा।

दरअसल FBI ट्रम्प पर हुए हमले को लेकर सबूतों की जांच में जुटी हुई है। 13 जुलाई को हुए हमले के 17 दिन बाद भी हमले के मकसद का पता नहीं चल पाया है।

सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर दे चुकी हैं इस्तीफा
ट्रम्प पर हमले के 10 दिन बाद ही सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल ने 23 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन पर अपनी जिम्मेदारी ठीक से न निभाने का आरोप लग रहा था। इसी सिलसिले में चीटल 22 जुलाई को संसद की कमेटी के सामने पेश हुई थीं।

चीटल ने कमेटी से कहा था, 'ट्रम्प की सुरक्षा में चूक हुई है। एजेंसी ने अपना काम ठीक से नहीं किया। मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूं।' हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। लेकिन इसके एक दिन बाद ही चीटल ने इस्तीफे दे दिया।

ट्रम्प के हमलावर ने जिस वेयर हाउस की छत से गोली चलाई थी, उसे सीक्रेट सर्विस ने सिक्योरिटी जोन में शामिल नहीं किया था। ये वेयर हाउस ट्रम्प के मंच से सिर्फ 400 फीट की दूरी पर था। चीटल से जब पूछा गया कि सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स वहां पर तैनात क्यों नहीं थे, इस पर उन्होंने कुछ नहीं बताया।

रैली के दौरान ट्रम्प पर हुआ था हमला
13 जुलाई को अमेरिकी राज्य पेंसिलवेनिया के बटलर शहर में डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला था। ट्रम्प यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। 20 साल के हमलावार थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने असॉल्ट राइफल से डोनाल्ड ट्रम्प पर एक बाद एक 8 राउंड फायर किए थे।

इनमें से एक राउंड डोनाल्ड के दाहिने कान को चीरते हुए निकल गया था। ट्रम्प गोली लगते ही मंच पर झुक गए थे। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मौके पर हमलावार को ढेर कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.