हमास जंग के बीच इजराइल में नए युद्ध का डर:लगातार रॉकेट दाग रहा हिजबुल्लाह

Updated on 04-07-2024 11:18 AM

7 अक्टूबर 2023 को हमास हमले के बाद शुरू हुए इजराइल-हमास युद्ध को 9 महीने होने को आए हैं, फिर भी इजराइल में हमले का असर दिखता है। इजराइल में सभी सरकारी कार्यालय खुले हुए हैं लेकिन स्टाफ की कमी है क्योंकि कई लोगों को रिजर्व सैन्य सेवा के लिए बुलाया गया है।

कई इमारतों और कारों पर पहले से ज्यादा इजराइली झंडे दिखाई देते हैं। साथ ही संदेश लिखा रहता है ‘हम साथ हैं, हम जीतेंगे’। इजराइल की हर गली और दीवारों पर हमास की कैद में मौजूद लोगों के पोस्टर दिखाई देते हैं, जिनमें तस्वीर के साथ लिखा है- ‘अपहरण’। हमास ने हमले के बाद 250 लोगों को बंधक बना लिया था, इनमें से 100 रिहा हुए, जबकि सौ ज्यादा लोगों के परिजनों को अपनों की रिहाई का इंतजार है।

बंकरों में खाना-पानी जमा कर रहे इजराइली
इसी बीच, इजराइल में एक और मोर्चे पर जंग के आसार बनते दिख रहे हैं। उत्तरी गाजा में हिजबुल्लाह के हमले बढ़ने के बाद कई हिस्सों को खाली करा लिया गया है। वहां के लोगों को दक्षिण इजराइल के होटलों में भेजा गया है। हिजबुल्लाह के बड़े हमले की आशंका को देखते हुए इजराइली लोगों ने अपने घरेलू बंकरों में भोजन, पानी और अन्य चीजें जमा करना शुरू कर दी है।

इजराइली राष्ट्रीय बिजली ग्रिड के अधिकारी शॉल गोल्डस्टीन ने कहा कि अगर उत्तर में युद्ध होता है तो हम बिजली का वादा नहीं कर सकते। उनके बयान से इजराइल में जनरेटर की बिक्री बढ़ गई है। गाजा युद्ध के बाद इजराइल में जनरेटर आयात बढ़ा है। यह पहले के 5% से बढ़कर अब 25% हो गया है। अधिकांश आयात अमेरिका और ब्रिटेन से हो रहा है।

इजराइली हमले में हिजबुल्लाह कमांडर की मौत से तनाव बढ़ा
इजराइल ने बुधबार को दक्षिण लेबनान के टायरे शहर पर हमला किया। इसमें हिजबुल्लाह का एक कमांडर मुहम्मद निमाह नासिर (हज्ज अबू निमाह) मारा गया है। हिजबुल्लाह ने भी कमांडर की मौत की पुष्टि की है। इसके बाद लेबनानी क्षेत्र से इजराइल के उत्तरी हिस्से में रॉकेटों की बौछार कर दी गई। हालांकि, जान-मान के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इस हमले के बाद इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि IDF हिजबुल्लाह के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने के लिए तैयार रहेगी, हालांकि प्राथमिकता बातचीत के जरिए समाधान निकालने की है।

इससे पहले, अमेरिका में यात्रा के दौरान गैलेंट ने कहा थी कि हम लेबनान को पाषाण युग में भेज सकते हैं। कई देशों ने अपने नागरिकों को लेबनान यात्रा के खिलाफ चेतावनी दी है। वहीं, हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्ला ने इजराइली एयरपोर्ट और साइप्रस पर हमले की धमकी दी थी।

गाजा में फैली त्वचा संबंधी खतरनाक बीमारियां, डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चे चपेट में
इजराइली सेना (IDF) के हमलों में अब तक 37,953 लोगों की मौत हुई हैं। IDF के आदेश के बाद गाजा के 23 लाख फिलिस्तीनी आए दिन यहां से वहां भटकने के लिए मजबूर हैं। गंदी परिस्थितियों के चलते 1.50 लाख से अधिक बच्चे त्वचा संबंधी खतरनाक बीमारियों से ग्रस्त हो गए हैं।

मध्य गाजा के डेर एल-बलाह कैंप में रहने वाले एक परिवार का कहना है कि हम रेत पर सोते हैं। बच्चों के शरीर पर सफेद और लाल रंग के चकते हो गए, दिनभर खुजली हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.