फेड रिजर्व ने घटाई ब्याज दर, शेयर बाजार में दिखाई दे सकती है तेजी, जानें और क्या पड़ेगा असर

Updated on 19-09-2024 11:02 AM
नई दिल्ली: अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है। ऐलान दो दिन की बैठक के बाद बुधवार को लिया गया। ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट की कमी की गई है। मार्च 2020 के बाद पहली बार ब्याज दरों में कमी की गई है। अमेरिका ब्याज दरों में कमी का असर गुरुवार को भारत समेत दुनिया के शेयर बाजार में दिखाई देगा। माना जा रहा है कि इससे शेयर मार्केट में तेजी आ सकती है। इस कटौती से पहले फेड रिजर्व की दरें 5.25 से 5.5 फीसदी के बीच थीं जो 23 साल में सबसे ज्‍यादा रहीं। ब्याज दरों में कमी की घोषणा के बाद नई ब्याज दर 4.75 से 5 फीसदी के बीच हो गई हैं। महंगाई के बीच अमेरिकी केंद्रीय बैंक पर ब्याज दरें कम करने का दबाव भी था।

शेयर बाजार पर क्यों पड़ेगा असर?


फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती का सीधा मतलब है कि अमेरिका में सरकारी बॉन्डों पर भी ब्याज दरों में कमी आएगी। ऐसा होने पर निवेशक अपना पैसा बॉन्ड में लगाने की बजाय शेयर बाजार में लगाना पसंद करेंगे। इस समय भारत की शेयर मार्केट ने दुनियाभर के निवेशक काफी रकम निवेशक कर रहे हैं। ब्याज दरें कम होने से भारतीय शेयर मार्केट में विदेशी निवेश बढ़ सकता है, जिससे मार्केट में तेजी आएगी।

विदेशियों को भाया भारतीय शेयर मार्केट


विदेशियों को भारतीय शेयर बाजार जमकर भा रहा है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई ) ने पिछले हफ्ते 16,800 करोड़ रुपये से अधिक की भारतीय इक्विटी खरीदी। इससे सितंबर में कुल निवेश 27,856 करोड़ रुपये हो गया। साल 2024 में अब तक भारतीय बाजार में एफपीआई की ओर से किया गया कुल निवेश 70 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।

सोने की कीमत में आएगी तेजी


फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कमी की घोषणा के बाद सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है। दरअसल, सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जाता है। अमेरिकी निवेशक अब सोने में निवेश करना पसंद करेंगे। इससे सोने की मांग बढ़ेगी जिससे इसकी कीमत में भी तेजी आएगी। ऐसे में सोने की कीमत नई ऊंचाई पर पहुंच सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.