महिला CEO के महंगे शौक, NGO की करोड़ों की रकम से स्विट्जरलैंड में बिताए 7 दिन, फर्स्ट क्लास हवाई सफर

Updated on 03-08-2024 02:07 PM
नई दिल्ली: LGBTQ कम्युनिटी के लिए काम करने वाले अमेरिकी NGO GLAAD की सीईओ CEO सारा केट एलिस को लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सारा पर आरोप हैं कि उन्होंने एनजीओ की रकम का इस्तेमाल अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए किया है। सारा इस एनजीओ की प्रेसिडेंट भी हैं और इसके वित्तीय लेन-देन को भी देखती हैं। सारा पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने एनजीओ की रकम से न केवल महंगे हवाई सफर किए हैं बल्कि महंगे होटल में भी रुकी हैं। साथ ही उन्होंने घर में बने ऑफिस का भी रेवोनेशन एनजीओ की रकम से कराया है। इन सब चीजों में करोड़ों रुपये का खर्च आया जिसका भुगतान एनजीओ ने किया। ये सारी जानकारी न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में सामने आई हैं।
स्विट्जरलैंड में 7 दिन के लिए बुक किया था होलिडे हाउस
एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल जनवरी में सारा और उनके दोस्तों के लिए स्विट्जरलैंड में सात दिन के लिए सात कमरों वाला लग्जरी होलिडे हाउस (Chalet) बुक किया गया था। इसका खर्चा NGO GLAAD ने उठाया था। रिपोर्ट के मुताबिक यहां हफ्तेभर रुकने का खर्च 5 लाख डॉलर (करीब 4.20 करोड़ रुपये) आया था। सारा और उनकी टीम यहां देवास में हुए वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने आए थे। न्यूयॉर्क टाइम्स को मिले डॉक्यूमेंट के अनुसार सारा ने यहां एक दिन स्कीइंग भी की थी।इसका भुगतान भी NGO ने ही किया था।
घर के ऑफिस रेनोवेशन में खर्च किए 17 लाख रुपये
सारा पर घर के ऑफिस रेनोवेशन में लाखों रुपये खर्च करने का भी आरोप है। सारा ने कथित तौर पर लॉन्ग आइलैंड में अपने घर के ऑफिस को अपग्रेड कराने में 20 हजार डॉलर (करीब 17 लाख रुपये) खर्च किए थे। इसमें उन्होंने एक झूमर भी लगवाया था, जिसका खर्च भी NGO के खाते में जोड़ा गया।

साल में कर डाली 30 बार हवाई यात्रा
न्यूयॉर्क टाइम्स की जांच में पाया गया है कि सारा ने लिमिट से ज्यादा हवाई सफर किया और उसका भुगतान NGO की ओर से किया गया। सारा को साल में 4 बार ही NGO के खर्चे पर हवाई सफर की अनुमति थी। बावजूद इसके उन्होंने साल में 30 बार हवाई यात्रा की। यह सफर उन्होंने फर्स्ट क्लास टिकट पर किया। यही नहीं, NGO के कॉन्ट्रेक्ट के अनुसार सारा को साल में छुट्टियां बिताने के लिए 25 हजार डॉलर (करीब 21 लाख रुपये) का अलाउंस दिया गया था। लेकिन उन्होंने साल 2022 में तीन हफ्ते की छुट्टियों के लिए ही NGO को 15 हजार डॉलर का बिल भेज दिया।
सारा का किया बचाव
न्यूयॉर्क टाइम्स के इन आरोपों पर GLAAD ने सारा का बचाव किया है। GLAAD के प्रवक्ता रिचर्ड फेरारो ने इस बात से इनकार किया कि सारा ने स्विट्जरलैंड में आलीशान यात्रा की थी। उन्होंने कहा कि यह एलिस और उनकी टीम की दावोस यात्रा का खर्च एरियाडेन गेट्टी फाउंडेशन से मिले दान से उठाया गया था। वहीं सारा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.