विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी के खिलाफ FIR, सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप, जानिए पूरा मामला
Updated on
02-08-2025 12:51 PM
'द कश्मीर फाइल्स' जैसी विवादित और 'हेट स्टोरी' जैसी बोल्ड फिल्म बना चुके डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री कानूनी पचड़े में फंसते हुए दिख रहे हैं। पश्चिम बंगाल में उनके और उनकी एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर पत्नी पल्लवी जोशी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। यह मामला ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से दर्ज करवाई गई है। दोनों पर आरोप लगाए हैं कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' सांप्रदायिक नफरत फैलाती है। इस एफआईआर में फिल्म के टीजर का भी जिक्र है। कहा गया है कि इससे राज्य में शांति भंग हो सकती है।
विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी इन दिनों विदेश में हैं। बीते दिनों 19 जुलाई को न्यू जर्सी में उन्होंने 'द बंगाल फाइल्स' का प्रीमियर आयोजित किया था। अब 10 अगस्त को ह्यूस्टन में भी ऐसा ही आयोजन होना है। पुलिस में की गई इस एफआईआर पर अभी तक ना तो विवेक अग्निहोत्री और ना ही पल्लवी जोशी का कोई बयान आया है।
पहले 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' था फिल्म का नाम
'द बंगाल फाइल्स' फिल्म का नाम पहले 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' था। लेकिन इसी साल जून महीने में मेकर्स ने अचानक इसका नाम बदल दिया। तब बयान में कहा गया कि जनता की विशेष मांग पर यह किया गया है। जून में ही फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया। मेकर्स ने इसमें दावा किया है कि 'द कश्मीर फाइल्स' ने जहां दर्शकों को रुलाया था, वहीं बंगाल डराएगा।
'द बंगाल फाइल्स' का प्लॉट
विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म उनकी ‘द ताशकंद फाइल्स’ ट्रायोलॉजी की तीसरी फिल्म है। यह साल 1946 में कोलकाता दंगों पर आधारित है। यह घटना 16 अगस्त 1946 को शुरू हुई थी, जिसे अखिल भारतीय मुस्लिम लीग ने 'डायरेक्ट एक्श्न डे' का भी नाम दिया था। भारत से अंग्रेजों के जाने के बाद मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए एक अलग देश की मांग करते हुए हड़ताल और आर्थिक बंद की थी। इसने कोलकाता में सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया था।
'द बंगाल फाइल्स' रिलीज डेट
विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म इसी साल शिक्षक दिवस के मौके पर 05 सितंबर 2025 को रिलीज होनी है। फिलहाल, मेकर्स अमेरिका के 10 शहरों में इसका स्पेशल प्रीमियर कर रहे हैं।
'द बंगाल फाइल्स' की कास्ट
विवेक अग्निहोत्री इस फिल्म के राइटर और डायरेक्ट दोनों हैं। जबकि अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने इसे को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर, गोविंद नामदेव, बब्बू मान, पालोमी घोष, नमाशी चक्रवर्ती और प्रियांशु चटर्जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…