इंदौर के सरकारी स्कूल में कपड़े उतारकर छात्राओं की चेकिंग करने वाली टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Updated on 16-08-2024 01:49 PM
इंदौर। इंदौर शहर में कपड़े उतरवा कर चेकिंग करने के मामले में मल्हारगंज पुलिस ने गुरुवार रात शारदा कन्या स्कूल की टीचर पर केस दर्ज कर लिया है। जोन-1 के डीसीपी विनोद कुमार मीना ने इसकी पुष्टि की है। डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने जया पंवार को जुवेनाइल एक्ट की धारा 76,79, और धारा 75 में एफआईआर दर्ज की है।

वैशाली नगर निवासी जया पन्नालाल पंवार पर 5 स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाकर उनकी चेंकिग करने की रिपोर्ट मिली है। पुलिस के मुताबिक जांच कमेटी से पत्र व्यवहार में पता चला कि जया पंवार ने लड़कियों के कपड़े उतारवाकर गंभीर मानसिक उत्पीड़न किया है। बालिकाओं का अपमान किया और उन्हें मानसिक ठेस पहुंचाई गई।

इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका लग चुकी है। पहले पुलिस प्रशासन कार्रवाई के पक्ष में नहीं था। कोर्ट द्वारा नोटिस जारी करने पर केस दर्ज किया गया है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक शारदा कन्या स्कूल में टीचर को एक छात्रा द्वारा क्लास में मोबाइल लाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उसने इस पर आपत्ति जताई और मोबाइल चेक करने के लिए वहां मौजूद पांच छात्राओं को कपड़े उतरवा लिए थे। छात्राएं बार-बार कहती रहीं कि वे मोबाइल नहीं लाईं है, उनके कपड़े ना उतारे जाएं। इसके बाद भी टीचर नहीं मानी और चेकिंग करती रही।

स्कूल प्रिंसिपल पहले इसे सामान्य घटना बता रही थी, लेकिन जब छात्राओं के परिजनों ने विरोध किया तब मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया और कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.