भोपाल में मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़े ट्रक में आग:10 फीट ऊपर तक उठीं लपटें; एक ओर का रास्ता डायवर्ट किया

Updated on 08-11-2025 11:51 AM

भोपाल के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात में सड़क पर खड़े एक ट्रक में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ही पूरा केबिन धुं-धुंकर जल उठा। आग की लपटें 10 फीट ऊपर तक उठ गईं। इस वजह से एक ओर का रास्ता डायवर्ट करना पड़ा।

रास्ते से गुजर रहे छिंदवाड़ा के राजा चंद्रवंशी ने फायर स्टेशन पर सूचना दी। फिर आईएसबीटी और पुल बोगदा से दमकलें मौके पर पहुंची। इसके बाद केबिन में लगी आग बुझाई जा सकी। राजा ने बताया, भोपाल में एग्जाम देने आया था।

रात साढ़े 8 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी देखा कि मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे खड़े ट्रक से आग की लपटें उठ रही हैं। इसके बाद फायर स्टेशन पर कॉल करके जानकारी दी।

पूरा केबिन जला, वह साफ नहीं मौके पर पहुंचे फायरकर्मी शाहनाबाज अहमद ने बताया, प्रगति पेट्रोल पंप के पास मेट्रो स्टेशन के नीचे साइड वाली जगह पर ट्रक खड़ा था। ट्रक में सिर्फ केबिन था, जबकि बॉडी खुली हुई थी। इसी में अज्ञात वजह से आग लगी। पूरा केबिन जल गया। मौके पर पहुंचकर आग को काबू में पाया।

ट्रक में कोई नहीं था प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब ट्रक में आग लगी, तब केबिन में कोई नहीं था। यदि उसमें कोई सो रहा होता तो जनहानि भी हो सकती थी। इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ते को डायवर्ट कराया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.