काटजू अस्पताल में फायर सेफ्टी का निरीक्षण, प्रेशर मशीन निकली खराब

Updated on 11-06-2024 01:20 PM
भोपाल। राजधानी के टीटीनगर क्षेत्र में सोमवार को एसडीएम की टीम ने अस्पताल और भीड़ वाली जगहों पर फायर सेफ्टी को लेकर जांच की। इस दौरान एसडीएम अर्चना शर्मा और फायर अधिकारी काटजू अस्पताल निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो उन्हें वहां खामियां नजर आईं। जब पानी फेंकने वाली प्रेशर मशीन को जांचा गया, तो उसने काम ही नहीं किया। पानी नहीं आने से एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई। हालांकि, एक घंटे बाद प्रेशर मशीन को ठीक करा लिया गया। टीम यहां से अनंतश्री व आस्था अस्पताल में भी जांच करने पहुंची। जहां खामियां मिलने पर उन्हें दुरुस्त करने की हिदायत दी गई।


अस्पताल प्रबंधन को थमाया नोटिस

एसडीएम ने बताया कि सोमवार को जिला प्रशासन, नगर निगम की टीमें अस्पतालों में जांच करने के लिए गई। काटजू अस्पताल में जब पानी चेक किया गया, तो प्रेशर मशीन ने पानी ही नहीं दिया। ऐसे में आग लगने पर यहां बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रबंधन ने बताया कि प्रेशर मशीन में तकनीकी खराबी की वजह से पानी नहीं आ रहा था, जिसे दुरुस्त करा लिया गया है। जांच के दौरान मिली इन खामियों को लेकर एसडीएम ने तीनों अस्पताल प्रबंधकों को नोटिस दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि अस्पतालों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को इमरजेंसी में आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.