कैलिफोर्निया में लगी आग से बना फायरनाडो... :इंसान-जानवर बेघर, अंतरिक्ष से भी नजर आ रहा धुआं

Updated on 10-01-2025 02:59 PM

अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग से अब तक 1900 इमारतें जलकर खाक हो चुकी हैं। आग इतनी भयानक है कि इससे हॉलीवुड स्टार्स से लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस तक का घर खाली कराया जा चुका है।

मंगलवार को लगी आग 3 दिन में 28 हजार एकड़ में फैल चुकी है, 5 लोगों की मौत हो गई। करीब 50 हजार लोगों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है। वहीं करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगह जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इलाके में करीब 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है, जिससे आग को कंट्रोल करना मुश्किल होता जा रहा है।

तेज हवाओं की वजह से आग ने फायरनाडो (फायर+टॉरनेडो) का रूप ले लिया है। जिस तरह टॉरनेडो में हवा का गुबार बनता है उसी तरह आग की लपटें आसमान छूती नजर आ रही हैं।

जंगलों से फैलते हुए आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई। लोग अपना घर को छोड़कर भाग रहे हैं। यहां रहने वाले पालतू और जंगली जानवर बेहाल नजर आ रहे हैं।

आग से पूरे इलाके में धूंए की चादर बिछ गई है। इस आग से उठता धुंआ अंतरिक्ष से भी नजर आ रहा है।

रेस्क्यू टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। आग पर काबू पाने के लिए हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.