पहले ग्लेन फिलिप्स फिर मैट हेनरी को किया बोल्ड... सर जडेजा के जादू में खो गए कीवी बल्लेबाज

Updated on 18-10-2024 12:44 PM
बेंगलुरु: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक टेस्ट मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन कीवी टीम 3 विकेट पर 180 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। सुबह के सेशन में भारत ने आते ही कुछ विकेट लिए। इस दौरान भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने गजब गेंदबाजी की और एक के बाद एक दो गजब के बोल्ड मारे। पहले उन्होंने खतरनाक ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। फिर मैट हेनरी को भी क्लीन बोल्ड कर दिया।

जडेजा ने उड़ाए फिलिप्स और हेनरी के होश

दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी का 63वां ओवर भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा डाल रहे थे। उनके ओवर की तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स स्ट्राइक पर थे। जडेजा ने फिलिप्स को लेंथ डिलिवरी गेंद डाली। ग्लेन को लगा था कि गेंद पड़कर भार की ओर जाएगी। लेकिन बॉल सीधी रही और वह पूरी तरह से चकमा खा गए। ऐसे में फिलिप्स क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद इसी तरह से मैट हेनरी को भी जडेजा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। फिलिप्स ने 14 तो हेनरी ने 8 रन बनाए।

तीसरे दिन के पहले सेशन में न्यूजीलैंड का रहा दबदबा

भारतीय टीम के गेंदबाजों ने तीसरे दिन की सुबह बेंगलुरु टेस्ट में अच्छी शुरुआत की। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने पहले टीम इंडिया को 1-1 सफलता दिलाई। इसके बाद रविंद्र जडेजा का जादू देखने को मिला। कीवी टीम के 233 रन पर 7 विकेट गिर गए थे। लेकिन इसके बाद रचिन रविंद्र और टिम साउदी की जोड़ी ने भारत की नाक में दम कर दिया। दोनों ने लंच तक बल्लेबाजी की और एक साथ मिलकर 112 रन जोड़े। रचिन रविंद्र ने अपना शतक भी पूरा किया। रविंद्र अभी 104 रन पर नाबाद हैं जबकि टिम साउदी 49 रन पर। भारत की मुठ्ठी से यह मैच फिसलता नजर आ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.